Afghanistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team ODI Stats: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का ग्रुप बी तीसरा मैच अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 21 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई वाली अफ़गानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमत शाह और राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. पिछले साल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. जिसमें अफ़गानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया था.
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका एक संतुलित टीम है. टेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे. जबकि मार्को जेन्सन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. साउथ अफ्रीका को हाल में त्रिकोणीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
अफ़गानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे में 5 बार भिड़ी हैं. जिसमें दक्षिण अफ़्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दक्षिण अफ़्रीका ने 5 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि अफ़गानिस्तान को 2 मैचों में जीत नसीब हुई है. इ इससे इतना पता चलता है की दक्षिण अफ़्रीका की टीम ज्यादा मजबूत हैं.
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बनाए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की 54.75 की औसत से 219 रन बनाए हैं. इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ का 105 रन बेस्ट स्कोर है.
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) - 219
अज़मतुल्लाह उमरज़ई (अफगानिस्तान) - 210
एडेन काइल मार्करैम (दक्षिण अफ्रीका) - 117
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) - 109
रहमत शाह (अफगानिस्तान) - 91
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के रशीद खान ने चटकाए हैं. रशीद खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों में 14.55 की औसत और 3.79 की इकॉनमी के साथ 9 विकेट चटकाए हैं.
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
(विकेट)
रशीद खान (अफगानिस्तान) - 9
लुंगीसानी ट्रू-मैन एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका) - 6
एंडिले लकी फेहलुकवायो (दक्षिण अफ्रीका) - 4
इमरान ताहिर (पाकिस्तान) - 4
गेराल्ड कोएट्जी (न्यूजीलैंड) - 4
दोनों टीमों की स्क्वाड
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान,नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नावेद जादरान.
रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश













QuickLY