क्रिकेट

South Africa Squad For Pakistan Tri-Nation Series 2025: साउथ अफ्रीका ने ट्राई-सीरीज के अपने पहले के लिए वनडे टीम का किया ऐलान, घातक गेंदबाज की हुई वापसी

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 8 फरवरी से वनडे ट्राई-सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान किया है. टीम में तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की वापसी हुई है.

South Africa Squad For Pakistan Tri-Nation Series 2025: साउथ अफ्रीका ने ट्राई-सीरीज के अपने पहले के लिए वनडे टीम का किया ऐलान, घातक गेंदबाज की हुई वापसी
South Africa (Photo: @ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team,Pakistan National Cricket Team And New Zealand National Cricket Team:  पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 8 फरवरी से वनडे ट्राई-सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए पहले मैच के लिए  दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान किया है. टीम में तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की वापसी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ब्लैककैप्स के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआती 12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है. वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की अगुआई करेंगे. जिसमें छह अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. बाकी सीनियर खिलाड़ी फिलहाल एसए20 में खेल रहे हैं.

त्रिकोणीय सीरीज के पहले वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ईथन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जूनियर डाला, वियान मुल्डर, मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरान मुथुसामी, गिदोन पीटर्स, मीका-ईल प्रिंस, जेसन स्मिथ, काइल वेरिन

साउथ अफ्रीका ने ट्राई-सीरीज के अपने पहले के लिए वनडे टीम का किया ऐलान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).