South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Streaming In India: साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
यूएई की टीम में कप्तान मुहम्मद वसीम, आर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू और जुनैद सिद्दीकी जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे. यूएई की टीम टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी. मौजूदा फॉर्म और संतुलन को देखते हुए साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कुछ भी संभव है.
South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 34th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप D में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है. सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि यूएई की नजर उलटफेर पर होगी. साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम कर रहे हैं, वहीं यूएई की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Special Watch: हार्दिक पांड्या की महंगी पसंद! पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ₹25 लाख की घड़ी पहने दिखे
साउथ अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और कगिसो रबाडा जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. टीम के पास मजबूत तेज आक्रमण के रूप में एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और मार्को जानसन मौजूद हैं. स्पिन विभाग में केशव महाराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर यूएई की टीम में कप्तान मुहम्मद वसीम, आर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू और जुनैद सिद्दीकी जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे. यूएई की टीम टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी. मौजूदा फॉर्म और संतुलन को देखते हुए साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कुछ भी संभव है.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs UAE T20I Head To Head Record)
अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुबर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि यूएई केवल एक जीत मिली है.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच 34वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs UAE T20 World Cup 34th Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.
भारत में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेले जाने वाले 34वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs UAE T20 World Cup 34th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच 34वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs UAE T20 World Cup 34th Match Live Streaming In India)
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs UAE 34th Match Playing Prediction)
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.
यूनाइटेड अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
नोट: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.