South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ICC WTC Final Day 1 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया बीच आज खेला जाएगा WTC फाइनल के पहले दिन का खेल, यहां जानें भारत में मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में पूरी जानकारी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. इंग्लैंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के पास घातक तेज़ गेंदबाज़ हैं, जो मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ICC WTC Final Day 1 Live Streaming:  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 11 जून को पहले दिन का खेल खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीम का एलान कर दिया हैं. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़े: IND vs HKG AFC Asian Cup 2027 Qualifiers Live Streaming: एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में हांगकांग से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें फुटबॉल मैच का लाइव प्रसारण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल का रोमांच चरम पर है और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इंग्लैंड की स्विंग और सीम वाली परिस्थितियों में तेज़ गेंदबाज़ निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं और इसी को देखते हुए दोनों ही टीमें बेहद मजबूत गेंदबाज़ी आक्रमण के साथ मैदान में उतरने जा रही हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम में कप्तान पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे अनुभवी पेसर मौजूद हैं, जो इंग्लैंड में खतरनाक साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर, पहली बार डब्लूटीसी फाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और डेन पैटरसन जैसे तूफानी गेंदबाज़ हैं, जिनसे विपक्षी बल्लेबाज़ों को सतर्क रहना होगा.

डब्लूटीसी के तीसरे संस्करण में दक्षिण अफ्रीका का सफर शानदार रहा. फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम अरुंडेल में जिम्बाब्वे के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है ताकि अंतिम तैयारियों को धार दी जा सके.

इस चक्र में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की. भारत के खिलाफ उनकी टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ रही. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3-1 से शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश किया.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल कब और कहा खेला से जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन का खेल आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल कितने बजे खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन का खेल भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे से शुरू होगा. इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के  फाइनल के पहले दिन का खेल टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन के खेल को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टारपर की जाएगी.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11: 

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, टोनी डी जोरजी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को येंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, और लुंगी एनगिडी.

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, और जोश हेजलवुड.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\