SA vs NZ, Champions Trophy 2025 Semi-Final: दक्षिण अफ्रीका के सामने पहली बार नॉकआउट में न्यूजीलैंड को हराने का मौका, फाइनल में भारत से भिड़ेगा दूसरे सेमीफाइनल का विजेता

भले ही दक्षिण अफ्रीका को तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा करनी पड़ी हो लेकिन यहां खेलना उन्हें पसंद होगा. इसकी वजह है लाहौर की पाटा पिच जो बल्लेबाजों के लिए जन्नत से कम नहीं, दक्षिण अफ्रीका की मजबूत और शक्तिशाली बैटिंग लाइन अप इस पर उन्हें प्रबल दावेदार बनाती है.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo: @BLACKCAPS/@ProteasMenCSA/x)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team:दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर(Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. बुधवार को एक बार फिर कारवां पाकिस्तान के लाहौर पहुंचेगा जहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. दक्षिण अफ्रीका जहां ग्रुप बी में टेबल टॉपर रही थी तो ग्रुप ए न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर थी. दक्षिण अफ्रीका ने तो तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा की है. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल के ये मिनी बैटल्स जो तय करेगी मैच का रुख, जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी?

दरअसल, पहला सेमीफाइनल दुबई में होना था और ये तय नहीं था कि भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया होगा या फिर दक्षिण अफ्रीका. अगर भारत नंबर-2 पर रहता तो फिर उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होता लिहाजा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीम दुबई पहुंच गई थीं. लेकिन जब ये तय हुआ कि भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा तो वापस दक्षिण अफ्रीका दुबई से लाहौर के लिए रवाना हो गई.

दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतियोगिता में अब तक अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी थी जबकि भारत के खिलाफ उन्हें हार मिली थी. आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने नॉक-आउट में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है.

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 11 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हुई है. जहां 7 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है तो 4 बार दक्षिण अफ्रीका विजेता रहा है. बात अगर चैंपियंस ट्रॉफ़ी की करें तो यहां हिसाब बराबर है - 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी तो 2009 में दक्षिण अफ्रीका जीता था.

लेकिन जब बात आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों की आती है तो यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. आईसीसी वनडे विश्व कप में दो बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत नॉक-आउट मुकाबलों में हुई है, जहां पहली बार 2011 क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराया था. तो 2015 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हार मिली थी.

लाहौर की पिच का पेंच

भले ही दक्षिण अफ्रीका को तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा करनी पड़ी हो लेकिन यहां खेलना उन्हें पसंद होगा. इसकी वजह है लाहौर की पाटा पिच जो बल्लेबाजों के लिए जन्नत से कम नहीं, दक्षिण अफ्रीका की मजबूत और शक्तिशाली बैटिंग लाइन अप इस पर उन्हें प्रबल दावेदार बनाती है.

लाहौर में ही इस प्रतियोगिता के इतिहास का सबसे बड़ा चेज देखने को मिला था जब इंग्लैंड के 351 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 356 बना डाले थे. न्यूजीलैंड भी खुश होगी कि लाहौर की पिच उनके बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल है. टॉस का महत्व यहां इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि शाम के बाद शबनम की उम्मीद रहती है और अगर शबनम आई तो फिर गेंदबाजों का परेशान होना स्वाभाविक है.

एडन मारक्रम की चोट को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है कि वह मैच से पहले फिट हो पाएंगे या नहीं। उनके कवर के तौर पर जॉर्ज लिंडे को शामिल किया गया है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और टोनी डी जॉर्जी अब पूरी तरह से फिट हैं.

संभावित दक्षिण अफ्रीका XI: रायन रिकलटन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

संभावित न्यूज़ीलेंड XI: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रुर्क

Share Now

Tags

Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Live Telecast Ct ct 2025 CT 2025 Live Streaming CT 2025 Live Telecast Gaddafi Stadium ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming ICC Champions Trophy 2025 Live Telecast ICC Champions Trophy Live Streaming ICC Champions Trophy Live Telecast LAHORE LIVE Streaming New Zealand new zealand national cricket team New Zealand vs South Africa New Zealand vs South Africa 2nd Semi Final New Zealand vs South Africa details New Zealand vs South Africa head to head records New Zealand vs South Africa mini battle New Zealand vs South Africa streaming SA vs NZ Head to Head SA vs NZ Head to Head Records SA vs NZ Key Players SA vs NZ Key Players To Watch Out SA vs NZ Mini Battle South Africa south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग गद्दाफी स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव टेलीकास्ट दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 विश्व कप फाइनल न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव स्ट्रीमिंग लाहौर सीटी सीटी 2025 सीटी 2025 लाइव टेलीकास्ट सीटी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

\