क्रिकेट

South Africa Champions vs Australia Champions, WCL 2025 2nd Semi Final Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराया, पाकिस्तान के साथ होगा ख़िताबी जंग; यहां देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 185 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की तरफ से डैनियल क्रिश्चियन ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रनों की धुआंधार पारी खेली.

South Africa Champions vs Australia Champions, WCL 2025 2nd Semi Final Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराया, पाकिस्तान के साथ होगा ख़िताबी जंग; यहां देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa Champions vs Australia Champions, World Championship of Legends 2025 2nd Semi Final Match Scorecard Update: चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हैं. डब्लूटीएल का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 31 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस (South Africa Champions) बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (Australia Champions) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को एक रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की अगुवाई ब्रेट ली (Brett Lee) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कमान एरोन फांगिसो (Aaron Phangiso) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: England vs India, London Test Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 204 रन, करुण नायर से बड़ी पारी की उम्मीद; यहां देखें स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद जेजे स्मट्स और मोर्ने वैन विक ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 120 रन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 186 रन बनाए. दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की तरफ से मोर्ने वान विक ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मोर्ने वान विक ने 35 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए. मोर्ने वान विक के अलावा सलामी बल्लेबाज जेजे स्मट्स ने 57 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम को पीटर सिडल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से पीटर सिडल ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. पीटर सिडल के अलावा डी आर्सी शॉर्ट ने दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 185 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की तरफ से डैनियल क्रिश्चियन ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान डैनियल क्रिश्चियन ने 29 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. डैनियल क्रिश्चियन के अलावा क्रिस लिन ने 35 रन बटोरे.

वहीं, दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की टीम को वेन पार्नेल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की ओर से हार्डस विलोजेन और वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. हार्डस विलोजेन और वेन पार्नेल के अलावा इमरान ताहिर और डुआने ओलिवर ने एक-एक विकेट चटकाए. अब इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच 2 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की बल्लेबाजी: 186/8, 20 ओवर (एबी डिविलियर्स 6 रन, जेजे स्मट्स 57 रन, मोर्ने वान विक 76 रन, सारेल एर्वी 9 रन, जीन-पॉल डुमिनी 14 रन, हेनरी डेविड्स 11 रन, वेन पार्नेल 3 रन, हार्डस विलोजेन 0 रन, जैक्स रूडोल्फ नाबाद 1 रन और आरोन फांगिसो नाबाद 0 रन.)

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की गेंदबाजी: (ब्रेट ली 1 विकेट, पीटर सिडल 4 विकेट, डैनियल क्रिश्चियन 1 विकेट और डी आर्सी शॉर्ट 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की बल्लेबाजी: 185/7, 20 ओवर (शॉन मार्श 25 रन, क्रिस लिन 35 रन, डी आर्सी शॉर्ट 33 रन, बेन डंक 12 रन, डैनियल क्रिश्चियन नाबाद 49 रन, कैलम फर्ग्यूसन 3 रन, बेन कटिंग 8 रन, रोब क्विनी रिटायर्ड हर्ट 8 रन और नाथन कूल्टर-नाइल 0 रन.)

दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस की गेंदबाजी: (इमरान ताहिर 1 विकेट, डुआने ओलिवर 1 विकेट, हार्डस विलोजेन 2 विकेट और वेन पार्नेल 2 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).