INDC vs SAC WCL 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ने भारत को दिया 209 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, एबी डिविलियर्स ने खेली विस्फोटक कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी के दम पर इंडिया चैंपियंस के खिलाफ 20 ओवर में 208/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस रोमांचक मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया.

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स(Credit: X Formerly Twitter)

India Champions vs South Africa Champions Match Scorecard: इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का मुकाबला 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को नॉर्थम्प्टन (Northampton) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी के दम पर इंडिया चैंपियंस के खिलाफ 20 ओवर में 208/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस रोमांचक मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. भारतीय चैंपियंस टीम ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

हालांकि टीम को पहला झटका चौथे ओवर में हाशिम अमला (22 रन) के रूप में लगा, जिन्हें पियूष चावला ने चलता किया. जैक्स रूडोल्फ (24) और सारेल इरवी (15) ने रन गति को बनाए रखा. इसके बाद कप्तान एबी डिविलियर्स ने मोर्चा संभालते हुए सिर्फ 30 गेंदों पर नाबाद 63 रन जड़ डाले, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. वहीं अंतिम ओवरों में जे जे स्मट्स (30 रन) और मॉर्ने वान वाइक (18 रन, 5 गेंद) ने तेजी से रन जोड़ते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया.

इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड

भारत के लिए गेंदबाजी में पियूष चावला सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। यूसुफ पठान को भी 2 विकेट मिले, जबकि मिथुन ने एक सफलता अर्जित की. लेकिन बाकी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए, खासकर विनय कुमार (3 ओवर, 44 रन) और मिथुन (4 ओवर, 51 रन) काफी महंगे साबित हुए. अब इंडिया चैंपियंस के सामने जीत के लिए 209 रनों का विशाल लक्ष्य है और देखना दिलचस्प होगा कि यूसुफ पठान और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज इस चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा कैसे करते हैं. मैच का दूसरा हाफ दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

Share Now

Tags

AB De Villiers Cricket Match Kab Aur Kahan Cricket News Cricket News Hindi FanCode App FanCode ऐप Hindi Cricket Report India Champions vs South Africa Champions india champions vs south africa champions live on which channel india champions vs south africa champions players India Champions vs South Africa Live Streaming India vs South Africa Indian Champions Live Score Live Telecast Northampton Piyush Chawla South Africa south africa champions vs india champions match scorecard South Africa Champions vs Indian Champions Match Scorecard Star Sports WCL 2025 Live Telecast WCL 2025 लाइव टेलीकास्ट Where To Watch India Champions vs South Africa Champions Match Live Telecast World Championship 2025 Broadcast World Championship of Legends World Championship of Legends 2025 Yusuf Pathan Yuvraj Singh इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका लाइव प्रसारण इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल एबी डिविलियर्स क्रिकेट न्यूज हिंदी क्रिकेट मैच कब और कहां क्रिकेट समाचार दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस नॉर्थम्प्टन पियूष चावला भारतीय चैंपियंस युवराज सिंह यूसुफ पठान लाइव स्कोर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 ब्रॉडकास्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स स्टार स्पोर्ट्स हिंदी क्रिकेट रिपोर्ट

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\