क्रिकेट

South Africa Beat Pakistan, 1st Test Day 4 Scorecard: पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दो विकेट से रौंदा, कागिसो रबाडा ने खेली मैच जीताऊ पारी, WTC के फाइनल में बनाई जगह; यहां देखें SA बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

इस उम्दा पारी के दौरान एडेन मार्कराम ने 144 गेंदों पर 15 चौके लगाए. एडेन मार्कराम के अलावा कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 81 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की टीम को खुर्रम शहजाद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. खुर्रम शहजाद और नसीम शाह के अलावा आमेर जमाल को दो विकेट मिला.

South Africa Beat Pakistan, 1st Test Day 4 Scorecard: पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दो विकेट से रौंदा, कागिसो रबाडा ने खेली मैच जीताऊ पारी, WTC के फाइनल में बनाई जगह; यहां देखें SA बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st Test Match Day 4 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला गाय. पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अगले साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम का कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. South Africa vs Pakistan, 1st Test Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर बनाए 27 रन, जीत से महज 121 रन दूर; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

यहां देखें SA बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड:

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर 27 रन बना लिए थे. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 39.3 ओवरों में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान टेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. टेम्बा बावुमा के अलावा सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 37 रन बनाए.

वहीं, पाकिस्तान की टीम को तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद अब्बास के अलावा खुर्रम शहजाद और नसीम शाह को एक-एक विकेट मिले.

पाकिस्तान की पहली पारी

इस बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 56 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 57.3 ओवरों में महज 211 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से कामरान गुलाम ने सबसे ज्यादा 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

इस पारी के दौरान कामरान गुलाम ने 71 गेंदों पर आठ चौका और एक छक्का लगाए. कामरान गुलाम के अलावा आमेर जमाल ने 28 रन बटोरे. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेन पैटर्सन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. डेन पैटर्सन के अलावा कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट चटकाए. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में बड़ी बढ़त लेना चाहेगी.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 73.4 ओवरों में 301 रन बनाकर सिमट गई. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 90 रनों की बढ़त बना ली हैं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली.

इस उम्दा पारी के दौरान एडेन मार्कराम ने 144 गेंदों पर 15 चौके लगाए. एडेन मार्कराम के अलावा कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 81 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की टीम को खुर्रम शहजाद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. खुर्रम शहजाद और नसीम शाह के अलावा आमेर जमाल को दो विकेट मिला.

पाकिस्तान की दूसरी पारी

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने 22 ओवर में विकेट खोकर 88 रन बनाए थे. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 49 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 59.4 ओवरों में 237 रन बनाकर सिमट गई. टीम पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 84 रनों की शानदार पारी खेली.

इस बेहतरीन पारी के दौरान सऊद शकील ने 113 गेंदों पर 10 चौका और एक छक्का लगाया. सऊद शकील के अलावा बाबर आजम ने 50 रन बनाए. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए. मार्को जानसन के अलावा कगिसो रबाडा ने दो विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).