South Africa Beat Ireland, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया, रयान रिकेल्टन और रीज़ा हेंड्रिक्स ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी; यहां देखें SA बनाम IRE के मैच का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका की टीम को ओटनील बार्टमैन ने पहली कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से पैट्रिक क्रूगर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. पैट्रिक क्रूगर के अलावा नकाबा पीटर, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन और ब्योर्न फोर्टुइन ने एक-एक विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने थे.

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 1st T20I Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला टी20 मुकाबला 27 सितम्बर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला भी अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. Ireland vs South Africa, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 172 रनों का टारगेट, कर्टिस कैम्फर और नील रॉक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

अबू धाबी में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं. आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैम्फर ने सबसे ज्यादा 49 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान कर्टिस कैम्फर ने 36 गेंदों पर एक छक्के और छह चौके लगाए. कर्टिस कैम्फर के अलावा नील रॉक ने 37 रन बनाये.

साउथ अफ्रीका की टीम को ओटनील बार्टमैन ने पहली कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से पैट्रिक क्रूगर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. पैट्रिक क्रूगर के अलावा नकाबा पीटर, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन और ब्योर्न फोर्टुइन ने एक-एक विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने थे.

यहां देखें SA बनाम IRE के मैच का स्कोरकार्ड:

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए रयान रिकेल्टन और रीज़ा हेंड्रिक्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रन बोर्ड पर लगा दिए. साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 48 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 51 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग और मार्क अडायर को सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 29 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात नौ बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\