क्रिकेट

वर्ल्ड कप हर तीन साल में कराने के विचार पर सौरव गांगुली ने कहा, कई बार जिंदगी में कम ही ज्यादा होता है

बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट विश्व कप को हर तीन साल में करवाने के आईसीसी के विचार पर मंगलवार को कुछ प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि कई बार जिंदगी में कम ही अधिक होता है.

वर्ल्ड कप हर तीन साल में कराने के विचार पर सौरव गांगुली ने कहा, कई बार जिंदगी में कम ही ज्यादा होता है
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Photo Credits: IANS)

बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट विश्व कप को हर तीन साल में करवाने के आईसीसी के विचार पर मंगलवार को कुछ प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि कई बार जिंदगी में कम ही अधिक होता है. विश्व कप का पहला आयोजन 1975 में हुआ था जिसके बाद आमतौर पर हर चार साल में इसका आयोजन होता है। हालांकि 1992 में यह पांच साल और 1999 में तीन साल के अंतराल पर हुआ था.

गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ के कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘ कई बार जिंदगी में कम ही अधिक होता है. ऐसे में हमें कुछ भी फैसले करने से पहले सचेत रहना होगा. फुटबाल विश्व कप का आयोजन हर चार साल में होता है जहां उसकी दीवानगी देखते ही बनती है.’’ यह भी पढ़ें- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

बीसीसीआई में अध्यक्ष पद का नामांकन दखिल करने के बाद यहां पहुंचे गांगुली का शानदार स्वागत हुआ. उनका 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है. आईसीसी के नये प्रस्ताव में टी20 विश्व कप हर साल और 50 ओवरों का विश्व कप तीन साल में एक बार कराने की पेशकश है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).