ICC T20 World Cup 2026 Qualified Teams: टी20 विश्व कप के लिए अब तक इन 15 टीमों ने किया क्वालिफाई, देखिए भारत और श्रीलंका में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लिए क्वालिफाइड टीमों की पूरी लिस्ट

भारत जहां 2024 का चैंपियन बनकर आया है, वहीं श्रीलंका 2014 का विजेता रह चुका है. दोनों देशों को पहले से ही मेज़बान होने के कारण क्वालिफिकेशन मिल गया था. इस लेख में जानते हैं अब तक क्वालिफाई करने वाली 15 टीमों के बारे में, जिन्होंने अपने प्रदर्शन, रैंकिंग या क्षेत्रीय टूर्नामेंट में जीत के दम पर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाई है.

आईसीसी क्रिकेट पुरुष टी20 विश्व कप (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026 Qualified Teams: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास होने वाला है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी और मार्च 2026 में होने जा रहे इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी. अब तक 15 टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि शेष 5 टीमें क्षेत्रीय क्वालिफायर से तय होंगी. 2024 में सफल रहे टूर्नामेंट फॉर्मेट को बरकरार रखते हुए 2026 में भी 4 ग्रुपों में 5-5 टीमों के बीच मुकाबले होंगे, फिर सुपर-8 राउंड, सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा. इटली क्रिकेट टीम ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, जानिए कौन हैं जो बर्न्स की अगुवाई में इतिहास रचने वाली इटली के खिलाड़ी

भारत जहां 2024 का चैंपियन बनकर आया है, वहीं श्रीलंका 2014 का विजेता रह चुका है. दोनों देशों को पहले से ही मेज़बान होने के कारण क्वालिफिकेशन मिल गया था. इस लेख में जानते हैं अब तक क्वालिफाई करने वाली 15 टीमों के बारे में, जिन्होंने अपने प्रदर्शन, रैंकिंग या क्षेत्रीय टूर्नामेंट में जीत के दम पर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाई है.

अब तक क्वालिफाई कर चुकी टीमोंं की लिस्ट:

टीम का नाम क्वालिफिकेशन का तरीका क्वालिफाई की तारीख सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत सह-मेजबान 16 नवंबर 2021 विजेता (2007, 2024)
श्रीलंका सह-मेजबान 16 नवंबर 2021 विजेता (2014)
अफगानिस्तान 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 सेमीफाइनल (2024)
ऑस्ट्रेलिया 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 विजेता (2021)
बांग्लादेश 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 सुपर 8 (2007, 2024)
इंग्लैंड 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 विजेता (2010, 2022)
दक्षिण अफ्रीका 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 उपविजेता (2024)
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 सुपर 8 (2024)
वेस्ट इंडीज 2024 WC टॉप-7 17 जून 2024 विजेता (2012, 2016)
आयरलैंड ICC T20I रैंकिंग 30 जून 2024 सुपर 8 (2009)
न्यूजीलैंड ICC T20I रैंकिंग 30 जून 2024 उपविजेता (2021)
पाकिस्तान ICC T20I रैंकिंग 30 जून 2024 विजेता (2009)
कनाडा अमेरिका क्वालिफायर 22 जून 2025 ग्रुप स्टेज (2024)
इटली यूरोप क्वालिफायर 11 जुलाई 2025 डेब्यू (पहली बार)
नीदरलैंड यूरोप क्वालिफायर 11 जुलाई 2025 सुपर 12 (2022)

इस बार क्या होगा खास:

अब कौनसी टीमें बची हैं?

अब अंतिम पांच स्थानों के लिए अफ्रीका और एशिया/ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर खेले जाएंगे:

2026 टी20 वर्ल्ड कप अब तक 15 क्वालिफाइड टीमों के साथ बेहद रोमांचक और विविधतापूर्ण दिखाई दे रहा है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसे दिग्गजों के साथ अमेरिका, इटली और कनाडा जैसी नई टीमों की उपस्थिति टूर्नामेंट को ग्लोबल रंग देने जा रही है. बाकी की 5 टीमों के चयन के साथ ही क्रिकेट का यह महायुद्ध और भी रोचक मोड़ लेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\