SLK vs GAW CPL 2024 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया, नूर अहमद और आरोन जोन्स ने किया शानदार प्रदर्शन

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल सेंट लूसिया किंग्स बनाम गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच 7 अक्टूबर को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया और पहली बार जीता कैरेबियन प्रीमियर लीग का ख़िताब. इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स की ओर से नूर अहमद ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

Saint Lucia Kings (Photo: @SaintLuciaKings)

Saint Lucia Kings vs Guyana Amazon Warriors CPL 2024 Final Match Scorecard: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल सेंट लूसिया किंग्स बनाम गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच 7 अक्टूबर को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया और पहली बार जीता कैरेबियन प्रीमियर लीग का ख़िताब. इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स की ओर से नूर अहमद ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा अमेरिका के आरोन जोन्स ने 31 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 4 छक्के लगाए. गुयाना अमेज़न वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर थी. यह भी पढें: Ireland vs South Africa 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में बल्लेबाज दिखाएंगे अपना जलवा या गेंदबाजों का होगा दबदबा, यहां जानें अबू धाबी की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

मैच की बात करें तो सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहला बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बिना खाता खोले आउट हो गए. जबकि उनके जोड़ीदार मोईन अली ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए. इसके अलावा शाई होप ने 24 गेंदों में 22 रन, शिमरोन हेटमायर ने 9 गेंदों में 11 रन, 22 गेंदों में 12 रन बनाए. वहीं सेंट लूसिया किंग्स की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. सेंट लूसिया किंग्स की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा खारी पियरे को 1 विकेट, मैथ्यू फोर्ड को 1 विकेट, अल्ज़ारी जोसेफ ने 1 विकेट, रोस्टन चेस ने 1 विकेट और डेविड विसे ने 1 विकेट झटके.

139 रनों का पीछा करने उत्तरी सेंट लूसिया किंग्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सेंट लूसिया किंग्स की ओर से आरोन जोन्स ने 31 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोस्टन चेस ने 22 गेंदों में 39 रन ठोके. वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 21 गेंदों में 21 रन, जॉनसन चार्ल्स ने 10 गेंदों में 7 रन और टिम सीफ़र्ट ने 10 गेंदों में 3 रन बनाए. दूसरी ओर, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने 1 विकेट, केविन सिंक्लेयर ने 1 विकेट, ड्वेन प्रीटोरियस ने 1 विकेट और मोईन अली ने 1 विकेट चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs West Indies, 2nd Test Match Day 3 Video Highlights: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेटों से रौंदा, 1-0 से किया सीरीज पर कब्जा; यहां देखें NZ बनाम WI मैच का हाइलाइट्स

\