SL vs NZ 1st ODI, Dambulla Stadium Stats: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे, यहां जानें रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई.
Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI 2024, Dambulla Stats: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में अब वनडे सीरीज पर सभी की निगाहें हैं. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज और भारत को अपने घर पर वनडे सीरीज में हराया था. ऐसे में न्यूजीलैंड को भी एक कड़ी चुनौती दे सकती है. यह भी पढें: SL vs NZ 1st ODI 2024 Dream11 Team Prediction: पहले वनडे मुकाबले में कल श्रीलंका से टकराएगी न्यूजीलैंड, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट फैंटसी प्लेइंग इलेवन
वनडे सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका के कंधों पर होगी. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर के हाथों में होगी. कीवी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड
श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में कुल अब तक 102 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 102 में से 52 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है. आखिरी बार नवंबर में बेंगलुरु में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 लीग मैच में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी. जहां कीवी टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था.
हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है की न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है. हालांकि यह सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है. इसलिए कीवी टीम के लिए श्रीलंका को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.
पिच रिपोर्ट
दांबुला की पिच आमतौर पर स्पिनरों के अनुकूल होती है, क्योंकि इसकी सतह सूखी होती है और उछाल कम होता है. इसलिए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है. वहीं स्पिनर एक प्रमुख रोल निभा सकतें हैं क्योंकि टी20 में स्पिनरों के पिच काफी मददगार नजर आई. इसके अलावा नई गेंद से शुरूआती ओवर में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकता हैं. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वनडे मैच के आंकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर अब तक कुल 69 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 32 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा 3 मैच टाई या बेनतीजा रहा है.
रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर: 212
रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 175
रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर सर्वोच्च टीम स्कोर पाकिस्तान ने बनाया है. पाकिस्तान ने 21 जून 2010 को बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 385 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर इंग्लैंड और भारत ने बनाया है. साल 2003 में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड 88 रनों पर सिमट गई थी. जबकि भारत 2010 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 88 रनों पर सिमट गई थी.
रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?
रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर श्रीलंका के महेला डी सिल्वा जयार्डेन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. महेला डी सिल्वा जयार्डेन ने 35 वनडे मैचों की 34 पारियों में 41.00 की औसत से 1148 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं. इसके अलावा रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुथैया मुरलीधरन ने 21 मैचों में कुल 42 विकेट चटकाए हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड:
श्रीलंका वनडे टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), निशान मदुष्का (विकेटकीपर), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज
न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जैक फाउलकेस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

