SL vs IND 2nd ODI: अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई, जीत के लिए मिला 276 रन का लक्ष्य

चरिथ असलंका के अलावा टीम के लिए अविष्का फर्नांडो ने 71 गेंद में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन बनाए. विकेटकीपर खिलाड़ी मिनोड भानुका ने 42 गेंद में 6 चौके की मदद से 36, धनंजया डी सिल्वा ने 45 गेंद में एक चौका की मदद से 32 रन की पारी खेली.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI)

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो (Colombo) स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम (R Premadasa International Cricket Stadium) में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए हैं. भारत को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवरों में 276 रन बनाने होंगे. श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका (Charith Aslanka) ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौका की मदद से 65 रन की नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. IND vs SL 2021: आज टीम इंडिया ने जीता मुकाबला तो श्रीलंका से ज़्यादा पाक को होगा सदमा, ये बड़ा रिकॉर्ड शिखर सेना के होगा नाम

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जबरदस्ता पारियों की मदद से भारत ने 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी. दूसरे वन-डे में श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है जबकि भारतीय टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरी है.

चरिथ असलंका के अलावा टीम के लिए अविष्का फर्नांडो ने 71 गेंद में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन बनाए. विकेटकीपर खिलाड़ी मिनोड भानुका ने 42 गेंद में 6 चौके की मदद से 36, धनंजया डी सिल्वा ने 45 गेंद में एक चौका की मदद से 32 रन की पारी खेली. चमिका करुणारत्ने ने 5 चौके की मदद से 33 गेंदों पर 44 रन बनाए.

भारतीय टीम के लिए दूसरे वनडे मुकाबले में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, दीपक चाहर  को दो विकेट मिले. फिलहाल, तीन मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाई हैं तबाही, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

How To Book India vs South Africa Match Ticket: टीम इंडिया बनाम अफ्रीका मुकाबले का कब और कहां मिलेगा टिकट? जानें कीमत और बुकिंग का पूरा प्रोसेस

\