SL vs BAN 1st Test 2025 Day 3 Scorecard, Tea Break: चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 233 रन, बांग्लादेश अभी भी 262 रनों से आगे; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड
चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने पहली पारी में 60 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं. अभी भी वे बांग्लादेश के पहली पारी के 495 रन से 262 रन पीछे हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका शानदार फॉर्म में नज़र आए और उन्होंने अब तक 179 गेंदों में नाबाद 126 रनों की जबरदस्त पारी खेली है.
Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला मुकाबला 17 जून(मंगलवार) से गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरे सत्र की समाप्ति यानि चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने पहली पारी में 60 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं. अभी भी वे बांग्लादेश के पहली पारी के 495 रन से 262 रन पीछे हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका शानदार फॉर्म में नज़र आए और उन्होंने अब तक 179 गेंदों में नाबाद 126 रनों की जबरदस्त पारी खेली है. इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया है. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज़ 30 गेंदों में 21 रन बनाकर निसंका के साथ क्रीज़ पर मौजूद हैं. यह भी पढ़ें: लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर बनाए 100 रन, बांग्लादेश 395 रनों से आगे; यहां देखें तीसरे दिन का लाइव स्कोरकार्ड
निसंका ने पहले लाहिरू उदारा (29) के साथ 47 रन की साझेदारी की और फिर दिनेश चांदीमल (54) के साथ 157 रन की बड़ी साझेदारी की. चांदीमल ने संयमित अंदाज़ में खेलते हुए 119 गेंदों पर 54 रन बनाए और नये गेंदबाज़ नयीम हसन की गेंद पर शादमान इस्लाम को कैच थमाया. वहीं बांग्लादेश की गेंदबाज़ी अब तक फीकी रही है. टीम को अब तक केवल दो विकेट मिले हैं. नयीम हसन और तैजुल इस्लाम को 1 -1 विकेट मिली हैं. तैजुल ने 25 ओवर में 94 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि नयीम ने 15 ओवर में 55 रन देकर एक सफलता हासिल की. तेज़ गेंदबाज़ों हसन महमूद और नाहिद राना को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है.
गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 495 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 279 गेंदों में 148 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने 350 गेंदों पर 163 रनों की अहम पारी खेली. विकेटकीपर लिटन दास ने भी 90 रन बनाकर मध्यक्रम को मज़बूती दी. बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी, जब शुरुआती तीन विकेट महज़ 45 रन पर गिर गए थे. लेकिन शंटो और रहीम के बीच लंबी साझेदारी ने टीम को मज़बूती मिली.
श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 86 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मिलान रत्नायके और थरिंदु रत्नायके को 3-3 विकेट मिले, जबकि प्रभात जयसूर्या को कोई सफलता नहीं मिली. बांग्लादेश ने कुल 153.4 ओवर खेलते हुए 495 रन बनाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

