SL vs AUS, 2nd Test Match 2025 Day 2 Full Highlights: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 73 रनों की बढ़त, स्टीव स्मिथ और एलेक्स केरी ने जड़ा शानदार शतक, श्रीलंका पर मंडराया हार का खतरा; यहां देखें दूसरे दिन के खेल का पूरा हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया की टीम को स्टार गेंदबाज नाथन लियोन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लियोन के अलावा ट्रेविस हेड को एक विकेट मिला. अब तीसरे दिन का खेल और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo: @OfficialSLC/@CricketAus)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd Test Match Day 2 Video Highlights: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला 6 फ़रवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को एक पारी और 242 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई स्टीव स्मिथ (Steven Smith) कर रहे हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 80 ओवरों में तीन विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं. SL vs AUS, 2nd Test Match 2025 Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 3 विकेट खोकर 330 रन, स्टीव स्मिथ और एलेक्स केरी ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें दूसरे दिन के खेल का स्कोरकार्ड

यहां देखें दूसरे दिन के खेल का पूरा हाइलाइट्स:

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद उस्मान ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 73 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स केरी ने सबसे ज्यादा 139 रनों की पारी खेली. एलेक्स केरी के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 120 रन बनाए.

इन दोनों के अलावा ट्रैविस हेड 21 रन, उस्मान ख्वाजा 36 रन और मार्नस लाबुशेन 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. एलेक्स केरी नाबाद 139 रन और स्टीव स्मिथ नाबाद 120 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, श्रीलंका की टीम को निशान पेइरिस ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से निशान पेइरिस ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. निशान पेइरिस के अलावा प्रभात जयसूर्या ने एक विकेट लिया.

श्रीलंका की पहली पारी

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 97.4 ओवरों में 257 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 85 रनों की पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कुसल मेंडिस ने 139 गेंदों पर 10 चौका और एक छक्का लगाया. कुसल मेंडिस के अलावा दिनेश चांडीमल ने 74 रन बनाए.

इन दोनों के अलावा पथुम निसांका 11 रन, दिमुथ करुणारत्ने 36 रन, एंजेलो मैथ्यूज 1 रन, कामिंदु मेंडिस 13 रन, धनंजय डी सिल्वा 0 रन, रमेश मेंडिस 28 रन, प्रभात जयसूर्या 0 रन, निशान पेइरिस 0 रन, लाहिरू कुमारा 2 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को स्टार गेंदबाज नाथन लियोन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लियोन के अलावा ट्रेविस हेड को एक विकेट मिला. अब तीसरे दिन का खेल और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया हैं.

Share Now

Tags

Alex Carey Australia Australia vs Sri Lanka Australia vs Sri Lanka Live Streaming Australia vs Sri Lanka Live Streaming In India Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Test Pitch Report Galle Test Galle Test Pitch Report galle weather Galle Weather Report Galle Weather Update ICC Ranking ICC Rankings most test centuries SL vs AUS SL vs AUS 2nd Test Live Streaming SL vs AUS 2nd Test Live Streaming In India SL vs AUS Live Streaming SL vs AUS Live Streaming In India Sri Lanka Sri lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Sri Lanka vs Australia Sri Lanka vs Australia Live Streaming Sri Lanka vs Australia Live Streaming In India Steve Smith Steven Smith Test Series ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम गॉल गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल टेस्ट गॉल टेस्ट पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम अपडेट गॉल मौसम रिपोर्ट टेस्ट सीरीज धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम स्टीव स्मिथ

संबंधित खबरें

\