SL vs AUS 1st ODI 2025 Dream11 Team Prediction: पहले वनडे में श्रीलंका दिखाएगी दम! सीनियर गेंदबाजों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट ड्रीम11 टीम

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज पहला वनडे 12 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना दम दिखाएगी.

Sri Lanka (Photo: @ESPNcricinfo)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st ODI 2025: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज पहला वनडे 12 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना दम दिखाएगी. श्रीलंका 2027 के वनडे विश्व कप के लिए अच्छी तरह से तैयारी कर रही है. श्रीलंका ने हाल ही में न्यूजीलैंड, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत दर्ज की थी. लेकिन हाल ही में घर से बाहर ब्लैक कैप्स से हार गया.

यह भी पढें: Sri Lanka vs Australia ODI Stats: वनडे में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी के काफी करीब है और 2023 के विश्व चैंपियन ने काफी समय से इस प्रारूप में नहीं खेला है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चोटों और नाम वापस लेने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती खड़ी हो गई है और वह पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों के बिना इस सीरीज में उतरेगी. कूपर कोनोली, सीन एबॉट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और स्पेंसर जॉनसन को कुछ वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. इन खिलाडियों से ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे में 104 बार भिड़ी हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.ऑस्ट्रेलिया ने 104 में से 64 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को 36 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा रहा है. इससे इतना पता चलता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन श्रीलंका को अपने घर में खेलना का एडवांटेज मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ सकतें हैं. जबकि स्पिनरों के हावी होने की उम्मीद है. पिछले साल, जब भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था. तब इस स्थल ने सभी तीन एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की थी और सभी मैचों में बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है और बल्लेबाज भी नई गेंद से रन बटोरना चाहेंगे. क्योंकि खेल खेल जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर का रोल अहम हो जाएगा.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस. इसके अलावा जोश इंग्लिस भी है. ( किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, पथुम निसांका, स्टीव स्मिथ (मार्नस लाबुशेन की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, ग्लेन मैक्सवेल, चरिथ असलांका (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, महीश थीक्षाना

कप्तान और उपकप्तान: चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा (उपकप्तान)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस(विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\