SKN vs ABF, 1st Match CPL 2025 St Kitts Weather And Pitch Report: वार्नर पार्क में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के गेंदबाजों का बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ये दोनों टीमें पिछले सीजन में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं. इस सीज़न में वे बेहतर टीम के साथ उतरे हैं, क्योंकि दोनों टीमों ने बड़े नए खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है. पैट्रियट्स ने जेसन होल्डर , नसीम शाह और फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. दूसरी ओर, फाल्कन्स में बेवॉन जैकब्स , अल्लाह ग़ज़नफ़र और अन्य नए चेहरे शामिल हैं.

CPL 2025 Logo (Photo Credits: X/ @CPL)

St Kitts and Nevis Patriots vs Antigua and Barbuda Falcons, Caribbean Premier League 2025 1st Match St Kitts Weather And Pitch Report: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज़ कल से होने जा रहा हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज यानी 15 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre, St Kitts) में भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की अगुवाई शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) कर रहे हैं. जबकि, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की कमान काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के हाथों में हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: ICC ODI Cricket World Cup 2025: सितंबर से भारत में शुरू होगा वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का महाकुंभ, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

इस बार कुल छह दमदार टी20 टीमें एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स, बारबाडोस रॉयल्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सेंट लूसिया किंग्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स 30 लीग मैचों, तीन नॉकआउट मुकाबलों और एक फ़ाइनल में आमने-सामने होंगी. यह टूर्नामेंट पावर-हिटिंग और रोमांच से भरपूर होने वाला है, जिसमें कैरेबियन क्षेत्र के दिग्गज और दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल होंगे.

सीपीएल का यह 13वां संस्करण क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन देने का वादा करता है. वेस्टइंडीज के धुरंधर खिलाड़ी जैसे निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप मैदान पर अपने दमदार शॉट्स से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. यह सीपीएल का 13वां सीज़न हैं.

ये दोनों टीमें पिछले सीजन में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं. इस सीज़न में वे बेहतर टीम के साथ उतरे हैं, क्योंकि दोनों टीमों ने बड़े नए खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है. पैट्रियट्स ने जेसन होल्डर , नसीम शाह और फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. दूसरी ओर, फाल्कन्स में बेवॉन जैकब्स , अल्लाह ग़ज़नफ़र और अन्य नए चेहरे शामिल हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SKN vs ABF Head To Head)

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच अबतक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के एक-एक मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं.

सेंट किट्स में मौसम का मिजाज (St Kitts Weather Report)

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला आज यानी 15 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में खेला जाएगा. सेंट किट्स में इस मैच के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना किसी बाधा के खेले जाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गर्म और साफ मौसम में क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

वार्नर पार्क की पिच रिपोर्ट (Warner Park Pitch Report)

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला आज यानी 15 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में खेला जाएगा. वॉर्नर पार्क की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जा रही है, जहां गेंद आसानी से बैट पर आती है. पिछली दो टी20 में दोनों टीमों ने 200+ रन बनाए हैं. नई गेंद से गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना फायदेमंद रहेगा क्योंकि इस सीरीज़ में अब तक सभी चार मैच रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं. वॉर्नर पार्क में 33 में से 19 मुकाबले चेज़ करते हुए जीते गए हैं. पहली बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को 230-240 रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स: एविन लुईस, आंद्रे फ्लेचर (विकेटकीपर), काइल मेयर्स (कप्तान), रिले रोसौव, एलिक अथानाजे, जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स, नसीम शाह, वकार सलामखिल, फजलहक फारूकी, एशमीड नेड.

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स: जस्टिन ग्रीव्स, ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), इमाद वसीम, ओडियन स्मिथ, बेवॉन जैकब्स, फैबियन एलन, शमर स्प्रिंगर, ओबेद मैकॉय, जेडन सील्स, अल्लाह ग़ज़नफ़र.

नोट: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

"ताजा क्रिकेट खबर" Antigua and Barbuda Falcons barbados royals Caribbean Premier League 2025 Caribbean Premier League 2025 Full Schedule Caribbean Premier League 2025 Full Squad Caribbean Premier League 2025 Live Streaming In India Caribbean Premier League 2025 Schedule Caribbean Premier League Full Schedule CPL 2025 CPL 2025 Full Schedule CPL 2025 Full Schedule And Squads CPL 2025 Full Squad CPL 2025 Live Streaming In India CPL Full Schedule Cricket News Cricket news in hindi Guyana Amazon Warriors Saint Lucia Kings SKN vs ABF Live Streaming In India St Kitts and Nevis Patriots Trinbago Knight Riders एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 फुल स्क्वाड कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 शेड्यूल कैरेबियन प्रीमियर लीग फुल शेड्यूल गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बारबाडोस रॉयल्स सीपीएल 2025 सीपीएल 2025 फुल शेड्यूल सीपीएल 2025 फुल स्क्वाड सीपीएल 2025 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग सीपीएल फुल शेड्यूल सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स सेंट लूसिया किंग्स

\