दक्षिण अफ्रीका में बीमारी ने इंग्लिश टीम को घेरा, आपात स्थिति में बुलाए गए क्रेग ओवर्टन और डॉम बेस

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लिश टीम को बीमारी ने घेर लिया है। कई खिलाड़ी इसकी चपेट में हैं. इसे देखते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ऑफ स्पिनर डॉम बेस और तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन को दक्षिण अफ्रीका आने को कहा है.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लिश टीम को बीमारी ने घेर लिया है। कई खिलाड़ी इसकी चपेट में हैं. इसे देखते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ऑफ स्पिनर डॉम बेस और तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन को दक्षिण अफ्रीका आने को कहा है. काउंटी क्लब सोमसेट के लिए खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों से यथाशीघ्र जोहांसबर्ग पहुंचने के लिए कहा गया है.

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जैक लीच दक्षिण अफ्रीका ए टीम के साथ होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बेनोनी नहीं गए हैं क्योंकि ये तीनों बीमार हैं. जोए डेनले भी बीमार हुए थे लेकिन अब वह स्वस्थ हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड टीम में अपना स्थान वापस चाहते हैं

ऐसे में जबकि बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसम्बर से शुरू होने जा रहा है, ईसीबी ने ऐहतियात के तौर पर ओवर्टन और बेस को टीम में शामिल किया है. इन दोनों के पास टेस्ट मैचों में खेलने का अनुभव है. लीच अगर समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो सेंचुरियन में बेस के खेलने को पूरे आसार हैं.

खिलाड़ियों की बीमारी को देखते हुए विलोमूर पार्क मैदान पर होने वाला अभ्यास मैच एक दिन का हो गया है. इस मैच में दोनों टीमें अपने लाइनअप्स को रोटेट कर सकती हैं. हालांकि एक समय में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही फिल्डिंग कर सकेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड