Shubman Gill New Record: शुभमन गिल की रफ्तार के आगे झुके दिग्गज, इस मामले में विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गज भी रह गए पीछे

भारतीय कप्तान ने डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार और हर्ष दुबे की भी जमकर तारीफ की. गिल ने कहा कि गुरनूर ने नई गेंद से बेहतरीन स्विंग हासिल की और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की. वहीं हर्ष दुबे ने शुरुआती ओवर में रन खाने के बावजूद आत्मविश्वास नहीं खोया और शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st ODI Match Highlights: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, अफगानिस्तान की टीम सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. धर्मशाला में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गिल ने नाबाद 84 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके साथ ही गिल वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बन गए.

सिर्फ 62 पारियों में पूरा किया 3000 रन का आंकड़ा

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 25-25 ओवर का कर दिया गया था. अफगानिस्तान ने भारत के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

मैच से पहले गिल को 3000 वनडे रन पूरे करने के लिए 47 रनों की जरूरत थी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल कर ली. गिल ने यह कारनामा सिर्फ 62 पारियों में किया, जिससे वह वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

दुनिया में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने शुभमन गिल

वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 57 पारियों में हासिल की थी. गिल अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 57 पारियां

शुभमन गिल (भारत) – 62 पारियां

शे होप (वेस्टइंडीज) – 67 पारियां

फखर जमान (पाकिस्तान) – 67 पारियां

इमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 67 पारियां

बीच और डेथ ओवर्स में शानदार वापसी की: शुभमन गिल

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शुभमन गिल ने कहा कि टीम इस मुकाबले को एक टी20 मैच की तरह देख रही थी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारत ने मैच पर पकड़ बनाई थी, लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार शतकीय पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

गिल ने कहा, "हम इस मैच को टी20 मुकाबले की तरह देख रहे थे. हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान ने मैच पर पकड़ बना ली. हालांकि बीच के ओवर्स और डेथ ओवर्स में जिस तरह हमारे गेंदबाजों ने वापसी की, वह शानदार रही."

भारतीय कप्तान ने डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार और हर्ष दुबे की भी जमकर तारीफ की. गिल ने कहा कि गुरनूर ने नई गेंद से बेहतरीन स्विंग हासिल की और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की. वहीं हर्ष दुबे ने शुरुआती ओवर में रन खाने के बावजूद आत्मविश्वास नहीं खोया और शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए. शुभमन गिल का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है. जिस तेजी से वह रन बना रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले समय में उनके नाम कई और बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं.

Share Now