Shubman Gill Stats Against New Zealand: भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें टीम इंडिया के ODI कप्तान के आकंड़ें

इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े. टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में मेजबान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: Virat Kohli ICC ODI Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ टॉप बल्लेबाज बने विराट कोहली, 3 साल बाद हासिल किया ये मुकाम

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली. यह शुभमन गिल का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा. भारतीय सरजमीं पर गिल कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे हैं. शुभमन गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में सात वनडे पारियां खेलीं, जिसमें 115.6 की औसत के साथ कुल 578 रन बनाए. शुभमन गिल ने इस दौरान 208 (149 गेंदें), 40* (53 गेंदें), 112 (78 गेंदें), 26 (31 गेंदें), 80* (66 गेंदें), 56 (71 गेंदें) और 56 (53 गेंदें) रन की पारियां खेली हैं.

इस मुकाबले में भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उतरी है. इनके अलावा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है.

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स के साथ मैदान पर उतरी है. भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (84), हेनरी निकोलस (62) और डेवोन कॉनवे (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे.

इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े. टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में मेजबान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

Share Now

Tags

Cricket Tips IND vs NZ IND vs NZ 2nd ODI Match Prediction IND vs NZ Live ind vs nz live streaming IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule IND vs NZ Pitch Report IND vs NZ Predicted XIs IND vs NZ Prediction IND vs NZ T20I Series 2026 Schedule ind vs nz toss IND बनाम NZ India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team india national cricket team vs new zealand national cricket team match scorecard India vs New Zealand ODI Stats Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Injury Update of the match between India vs New Zealand live cricket LIVE CRICKET SCORE Live Score New Zealand Announce ODI And T20I Squad For India Series new zealand national cricket team match new zealand national cricket team vs india national cricket team match scorecard NEW ZEALAND VS INDIA Niranjan Shah Stadium Pitch Report Pitch Report playing XI Rajkot Weather Update Rohit Sharma Team India vs New Zealand today cricket match Today Match Prediction Today's Match IND vs NZ Vadodara International Cricket Stadium Virat Kohli टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने भारत सीरीज के लिए वनडे और टी20आई टीम की घोषणा की न्यूजीलैंड बनाम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20आई हेड-टू-हेड लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\