क्रिकेट

Shubman Gill Stats Against CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें दिग्गज बल्लेबाज के आंकड़े

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात टाइटंस के घरेल मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश उन्हें सस्ते में आउट करने की होगी. चलिए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

Shubman Gill Stats Against CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें दिग्गज बल्लेबाज के आंकड़े
शुभमन गिल (Photo Credit: Twitter)

GT vs CSK, IPL 2024 59th Match: गुजरात (Gujarat) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 59वां मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) एक बार फिर आपस में टकराएंगी. ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम है. दूसरी ओर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का काम खराब कर सकती है. GT vs CSK, IPL 2024 59th Match: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात टाइटंस के घरेल मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश उन्हें सस्ते में आउट करने की होगी. चलिए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन

बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल की लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल का प्रदर्शन सामान्य ही रहा है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने कई अच्छी पारियां भी खेली है.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल अबतक 14 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 26.77 की औसत और 132.32 की स्ट्राइक रेट से 348 रन निकल चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 3 अर्धशतक भी जमाए हैं. 1 बार शुभमन गिल नाबाद भी रहे हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन का रहा है. इसी तरह शुभमन गिल फील्डिंग करते हुए 3 कैच भी लपक चुके हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ शुभमन गिल का प्रदर्शन

बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर का 10 आईपीएल मुकाबले में सामना किया है. इस दौरान शुभमन गिल 4 बार आउट हुए हैं. दीपक चहर के खिलाफ शुभमन गिल 55 गेंदों में 78 रन बनाने में सफल रहे हैं. तुषार देशपांडे के खिलाफ शुभमन गिल ने 4 पारियों में 31 गेंदों में 52 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा रवींद्र जडेजा के खिलाफ शुभमन गिल ने 7 पारी में 51 गेंदों में 71 रन बनाए और 1 बार उनका शिकार बने हैं.

शुभमन गिल के आईपीएल करियर पर एक नजर

साल 2018 में शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. शुभमन गिल अब तक 102 मैच की 99 पारियों में 37.05 की औसत और 134.43 की स्ट्राइक रेट से 3,112 रन बना चुके हैं. शुभमन गिल ने 20 अर्धशतक के अलावा 3 शतक भी जड़ा है. आईपीएल इतिहास में शुभमन गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है. आईपीएल में शुभमन गिल अब तक 301 चौके और 89 छक्के जड़ चुके हैं. इसी तरह शुभमन गिल फील्डिंग में 37 कैच लपक चुके हैं. आईपीएल में शुभमन गिल पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).