Shubman Gill New Milestone: शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहले मैच में रचा इतिहास, इस मामले में कर ली विराट कोहली और सुनील गावस्कर की बराबरी

बतौर कप्तान शुभमन गिल अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल से पहले विराट कोहली, सुनील गावस्कर और विजय हजारे यह अनोखा कारनामा किया हैं. शुभमन गिल को रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में बतौर कप्तान शुभमन गिल पहला मैच खेल रहे हैं.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 1st Test Match 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: Rishabh Pant New Record: पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने किया अनोखा कारनामा, तीन हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज विकेटकीपर बने

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल 127* और विकेटकीपर ऋषभ पंत 65* रन बनाकर नाबाद लौटे. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया. यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहली टेस्ट पारी थी, जिसमें शतक लगाकर उन्होंने इतिहास रच डाला है.

बतौर कप्तान शुभमन गिल अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल से पहले विराट कोहली, सुनील गावस्कर और विजय हजारे यह अनोखा कारनामा किया  हैं. शुभमन गिल को रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में बतौर कप्तान शुभमन गिल पहला मैच खेल रहे हैं. इस मैच में शुभमन गिल ने 140 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की.

बतौर कप्तान पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले भारतीय

बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विजय हजारे थे, जिन्होंने साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 164 रनों की पारी खेली थी. विजय हजारे के बाद सुनील गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान पहली टेस्ट पारी में 116 रनों की पारी खेली थी. वहीं विराट कोहली ने भी जब कप्तानी संभाली तो साल 2014 में अपनी पहली पारी में 115 रनों की पारी खेली थी. अब शुभमन गिल ने भी दिग्गजों की इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

शुभमन गिल ने पूरे किए 2,000 टेस्ट रन

यह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार है जब शुभमन गिल नंबर-4 पर बैटिंग कर रहे हैं.  इस नंबर पर पहले विराट कोहली बल्लेबाजी किया करते थे, लेकिन वो अब रिटायर हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल ने अपने 32 मैचों के टेस्ट करियर में 1893 रन बना लिए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ 107 रन बनाते ही शुभमन गिल  ने टेस्ट फॉर्मेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं. शुभमन गिल ने यह उपलब्धि अपनी 60वीं टेस्ट पारी में हासिल की है.

Share Now

Tags

Brydon Carse cricinfo Cricket Live Cricket Live Score cricket match cricket score DD Sports eng vs ind toss ENG vs India eng बनाम ind England cricket team england cricket team vs india national cricket team england cricket team vs india national cricket team match scorecard england cricket team vs india national cricket team timeline england versus india england vs india today match highest score in test highest test score in vs eng ind eng test ind vs end IND vs ENG ind vs eng highlights ind vs eng live score IND vs ENG live streaming ind vs eng score ind vs eng test 2025 live streaming ind vs eng test live ind vs eng test live streaming channel IND vs ENG Test Series ind vs eng toss ind vs eng toss time ind vs wng India England india england test India England Test Match india england test match live india england test series 2025 india national cricket team vs england cricket team match scorecard India vs England Live India vs england live score India Vs England Live Streaming india vs england live streaming channel india vs england live streaming channel free India vs England Score india vs england test match Indian Cricket Team Leeds live cricket live cricket match LIVE CRICKET SCORE Live Score match today india sena countries Shubman Gill Century Shubman Gill Stats Sunil Gavaskar Test cricket test cricket live test match test match ind vs eng test match live today test match today test match score where to watch england cricket team vs india national cricket team where to watch ind vs eng where to watch india national cricket team vs england cricket team yashasvi jaiswal centuries इंगलैंड बनाम भारत इंग्लैंड क्रिकेट टीम बनाम ओमान क्रिकेट टीम ऋषभ पंत क्रिकेट क्रिस वोक्स ब्रायडन कार्स भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड शार्दुल ठाकुर साई सुदर्शन

\