Shubman Gill Captaincy Record: बतौर कप्तान शुभमन गिल का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, यहां देखें 'युवा बल्लेबाज' के आकंड़ें

बीसीसीआई इस वक्त भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज की तैयारी में जुटी है. इस बीच चर्चा में दो नाम सबसे ज्यादा चल रहे हैं. इसमें शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है. इससे पहले कि बीसीसीआई नए कप्तान का ऐलान करे, चलिए देखते हैं कि अब तक शुभमन गिल का कप्तानी का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा ने अपने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को अपनी ही सरजमीं पर न्यूजीलैंड के हाथों पहली बार 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अब नया कप्तान बनाना जरूरी हो गया है. यह भी पढ़ें: IPL 2025 Playoff Team: 17 मई से दोबारा शुरू होंगे आईपीएल के महा मुकाबले, यहां जानें प्लेऑफ के लिए कौन सी 4 टीमें दावेदार? कौन होगा IPL से बाहर

बीसीसीआई इस वक्त भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज की तैयारी में जुटी है. इस बीच चर्चा में दो नाम सबसे ज्यादा चल रहे हैं. इसमें शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है. इससे पहले कि बीसीसीआई नए कप्तान का ऐलान करे, चलिए देखते हैं कि अब तक शुभमन गिल का कप्तानी का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

टी20 इंटरनेशनल में कुछ ऐसा रहा हैं बतौर कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अब तक टीम इंडिया की अगुवाई टेस्ट और वनडे में तो नहीं की है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में कर चुके हैं. साल 2024 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, तब कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई थी. इस सीरीज के पांच मैचों में से टीम इंडिया ने चार में जीत दर्ज की थी और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था. बतौर कप्तान शुभमन गिल पहला ही मैच हार गए थे, लेकिन इसके बाद लगातार चार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की.

आईपीएल में गुजरात टाइटंस की अगुवाई कर रहें हैं शुभमन गिल

आईपीएल की बात करें तो शुभमन गिल अभी तक 23 मैचों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने अब तक 13 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं 10 में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है. इस बार के आईपीएल में भी शुभमन गिल गुजरात के कप्तान हैं. गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में तो करीब करीब पहुंच ही गई है. इस बार गुजरात टाइटंस की टीम जिस तरह का खेल दिखा रही है, उससे गुजरात को चैंपियन का भी प्रबल दावेदार माना रहा है.

शुभमन गिल को मिली कमान तो आसान नहीं होगी चुनौती

हालांकि शुभमन गिल की असली परीक्षा तो अब शुरू होगी, अगर बीसीसीआई शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपता है. अभी तक माना रहा है कि रोहित शर्मा की जगह बतौर कप्तानी दो नाम चल रहे हैं. कप्तानी की रेस में शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे हैं. शुभमन गिल ने साल 2020 में ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था, अब करीब पांच साल बाद ही मौका आ गया है कि वे कप्तानी के दावेदार भी बन गए हैं. अगर शुभमन गिल टीम के कप्तान बनते हैं तो उनके लिए इंग्लैंड सीरीज आसान नहीं होगी.

Share Now

Tags

BCCI Birmingham Dharamshala Edgbaston England England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India England vs India Test Series 2025 England vs Team India Headingley ICC WTC Final ICC WTC Final 2025 India vs England ipl 2025 suspended IPL cancelled ipl news ipl news today ipl suspended ipl suspended 2025 ipl suspended due to war is ipl cancelled is ipl cancelled due to war is virat kohli retired from test Kennington Oval KOHLI kohli retirement Kumar Sangakara Leeds london Lords Manchester Old Trafford Rahul Dravid RCB vs LSG Sachin tendulkar Shubman Gill Sri Lanka Team India Test Series Test Series 2025 VIRAT Virat Kohli Virat Kohli news Virat Kohli Retirement virat kohli retirement from test virat kohli test retirement World Test Championship world test championship final WTC Final WTC Final 2025 आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 इंग्लैंड इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड सीरीज एजबेस्टन ओल्ड ट्रैफर्ड कुमार संगकारा केनिंग्टन ओवल टेस्ट क्रिकेट टेस्ट सीरीज डब्ल्यूटीसी फाइनल डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 बर्मिघम बीसीसीआई भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर राहुल द्रविड़ लंदन लीड्स लॉर्ड्स विराट कोहली विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली टेस्ट संन्यास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शुभमन गिल श्रीलंका सचिन तेंदुलकर सुनील गावस्कर हेडिंग्ले

\