Shubman Gill Abused: शानदार शतक बना कर आरसीबी को हराने वाले शुभमन गिल और उनकी बहन हुए जमकर ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, शुभमन गिल और उनकी बहन के लिए आज के ट्वीट्स को देखें. इसी के चलते जब कोहली-अनुष्का ने वामिका को बलात्कार की धमकी देने वाले 'आईआईटी स्नातक' को माफ कर दिया था तो मुझे बहुत बुरा लगा. इनमें से कुछ लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए.

Shubman Gill | Photo: Twitter

Shubman Gill Abused: गुजरात टाइटन्स (जीटी) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और उनकी बहन शाहनील जमकर ट्रोल हो रहे हैं. गिल के नाबाद शतक से उनकी टीम जीटी तो जीत गई लेकिन साथ ही इसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल 2023 से बाहर हो गई. गिल के 52 गेंदों पर शानदार 104 रनों की नाबाद पारी ने विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की पारी पर पानी फेर दिया. जीटी ने रविवार को आरसीबी को 6 विकेट से हरा कर उसे टूनार्मेंट से बाहर कर दिया. यह भी पढ़ें: RCB की हार के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को दी जमकर गालियां

आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर उसके कुछ फैंस ने गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उनकी बहन शाहनील को भी नहीं बख्शा.

गिल की बहन शाहनील ने मैच की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, वाह, क्या शानदार दिन है.

इसके बाद, शाहनील और शुभमन को उनके पोस्ट पर आरसीबी के फैंस ने अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दी.

गिल और उनकी बहन को निशाना बनाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों के जवाब में, कई प्रशंसकों ने हालांकि नाराजगी जताई और दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों की आलोचना की.

एक यूजर ने लिखा, शुभमन गिल और उनकी बहन के लिए आज के ट्वीट्स को देखें. इसी के चलते जब कोहली-अनुष्का ने वामिका को बलात्कार की धमकी देने वाले 'आईआईटी स्नातक' को माफ कर दिया था तो मुझे बहुत बुरा लगा. इनमें से कुछ लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए.

एक दूसरे यूजर ने लिखा, कोहली के कुछ फैंस गिल और उनके परिवार (विशेष रूप से उनकी बहन) को गाली दे रहे हैं. इसी नकारात्मक ऊर्जा के चलते किंग कोहली नहीं जीत पा रहे हैं। गिल भविष्य के सुपरस्टार हैं. सहमत हो या फिर रोना बंद करो

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड