टेस्ट टीम में सेलेक्ट होने के बाद भावुक हुए शुभमन गिल, कही ये बात

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है. बता दें कि गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर लोकेश राहुल की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

शुभमन गिल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा है कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है. गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

गिल ने ट्विटर पर लिखा कि जर्सी नीली हो या सफेद, देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा, "यह नीली हो या सफेद. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रही है." गिल को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है. गिल इस समय तिरुवनंतपुरम में हैं जहां उन्होंने कप्तान रहते इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में जीत दिलाई. इस मैच की पहली पारी में गिल ने 90 रन बनाए थे.

गिल ने विंडीज-ए के खिलाफ भी बेहतरीन पारी खेल दोहरा शतक जमाया था. गिल ने 248 गेंद का सामना कर 204 रन बनाए थे. गिल ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 1443 रन बनाए हैं जिनमें उनका औसत 72.15 रहा है. इन दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 268 रहा. 2018-19 में वह रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 104 की औसत से 728 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2019 के बीच इस भारतीय खिलाड़ी ने की सगाई

गिल हालांकि भारत के लिए वनडे खेल चुके हैं. उन्होंने इसी साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड में वनडे पदार्पण किया था. अभी तक खेले दो वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ दो रन ही बनाए हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत विशाखापट्टनम से होगी. पहला मैच दो से छह अक्टबूर के बीच खेला जाएगा. पुणे 10 से 14 अक्टूबर के बीच दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. रांची में तीसरा टेस्ट 19 से 22 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड