Shreyas Iyer New Milestone: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, टी20 में इंग्लैंड की धरती पर ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने; विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 147 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 39.61 की औसत से 5031 रन बनाए हैं. उनके नाम अब तक 6 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं. नए टी20 कप्तान के रूप में यह पारी उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IND vs ENG 1st T20I 2026: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए और इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की सरजमीं पर अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली का आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. IND vs ENG 2nd T20I Match Date And Time: पहला टी20 बारिश में धुला, अब कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड दूसरा मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

विराट कोहली का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

श्रेयस अय्यर अब इंग्लैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान 47 रन बनाए थे. अब अय्यर ने 68 रन की शानदार पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

जब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, तब भारत ने सिर्फ 6 रन पर संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए थे. मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. अय्यर ने अपनी 68 रन की पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

इंग्लैंड के खिलाफ इस पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए. इस मुकाबले से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 37 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया.

शानदार रहा इंटरनेशनल करियर

श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 147 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 39.61 की औसत से 5031 रन बनाए हैं. उनके नाम अब तक 6 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं. नए टी20 कप्तान के रूप में यह पारी उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि, अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही मैच बेनतीजा घोषित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें