Shreyas Iyer IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों का सामना कर 50 रन बनाए थे. इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले से चार चौके औ तीन छक्के निकले थे.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला कल यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों का सामना कर 50 रन बनाए थे. इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले से चार चौके औ तीन छक्के निकले थे. ऐसे में चलिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2015 में खेला था. श्रेयस अय्यर ने अब तक इस टीम के खिलाफ 16 मुकाबले खेले हैं इसकी 16 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 40.08 की औसत से 481 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर की स्ट्राइक रेट 149.84 की रही है. इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस दौरान दो अर्धशतक निकले हैं. श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 93* रन रहा है. श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 चौके और 24 छक्के भी लगाए हैं.

आईपीएल 2025 में ऐसा था श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

आईपीएल के पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर 17 मुकाबले खेले थे और इसकी 17 पारियों में 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे. इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले से छह अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97* रन रहा था.

कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने साल 2015 में सीएसके के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. श्रेयस अय्यर 135 मुकाबलों की 134 पारियों में 34.22 की औसत और 133.86 की स्ट्राइक रेट से 3,799 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 28 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97* रन रहा है. श्रेयस अय्यर अब तक 89 मैचों में कप्तानी करते हुए 52 में जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि 35 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर को हार मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें