फंड जुटाने के लिए भारत-पाक मैच के सुझाव पर अब भी कायम है शोएब अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट कराने वाली बात पर अभी भी कायम हैं. अख्तर ने कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज कराने की बात कही थी.

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट कराने वाली बात पर अभी भी कायम हैं. अख्तर ने कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज कराने की बात कही थी. हालांकि अख्तर के इस बयान को भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने खारिज कर दिया था और कहा था कि भारत को पैसों की जरूरत नहीं है और उसे केवल स्वस्थ रहने पर ध्यान देना चाहिए. कपिल के अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने भी अख्तर के प्रस्ताव को मना कर दिया था और कहा कि यह फैसला सरकार को लेना है, अख्तर को नहीं.

अख्तर ने एक न्यूज चैनल से कहा, " मुझे लगता है कि कपिल भाई समझ नहीं पाए कि मैं क्या कहना चाह रहा था. सभी लोग आर्थिक रूप से फंसने वाले हैं. यह समय एक साथ रहने और राजस्व उत्पन्न करने का है. मैं बड़े परिप्रेक्ष्य के आर्थिक सुधारों के बारे में बात कर रहा हूं." उन्होंने कहा, " कपिल ने कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है. निश्चित रूप से नहीं होगी, लेकिन बाकियों को है. भारत पाक मैच से राजस्व उत्पन्न होगा. मुझे लगता है यह सुझाव ध्यान में लिया जाएगा." पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में काफी गरीबी है और दोनों देशों को संकट की इस घड़ी में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप 2019 के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था: शोएब अख्तर

अख्तर ने कहा, " मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान से भी ज्यादा मैं भारत को जानता हूं. मैंने कई क्षेत्रों की यात्रा की है और वहां के कई लोगों के साथ बातचीत की है. मैं यहां लोगों को बताता रहता हूं कि भारतीय क्या हैं. हमारे देशों में बहुत गरीबी है. जब लोग पीड़ित हैं, तो मैं दुखी हूं. एक इंसान और एक मुसलमान के रूप में, मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जितनी मदद कर सकूं."

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आगे कहा, " मैं केवल पूछ रहा था कि अगले छह महीनों के लिए हमारे पास क्या विकल्प हैं. क्रिकेट की वजह से नौकरी करने वाले सभी लोग क्या करेंगे? उन लोगों का क्या होगा जिनकी आजीविका क्रिकेट पर निर्भर करती है? समय आ गया है कि हम साथ में सोचें और योजना बनाएं कि राजस्व कैसे आएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड