शोएब अख्तर ने कहा- घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बार फिर से क्रिकेट से बाहर की चीजों पर बात की है और इस बार उन्होंने अपने देश की सेना के बजट को लेकर बात की है. अख्तर का मानना है कि देश की सेना के वार्षिक बजट में बढ़ोतरी होनी चाहिए.

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बार फिर से क्रिकेट से बाहर की चीजों पर बात की है और इस बार उन्होंने अपने देश की सेना के बजट को लेकर बात की है. अख्तर का मानना है कि देश की सेना के वार्षिक बजट में बढ़ोतरी होनी चाहिए. उन्होंने साथ ही सेना प्रमुख से अनुरोध किया है कि वे नागरिक के साथ मिलकर काम करें.

अख्तर ने एआरवाई न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, " अगर अल्लाह ने मुझे कभी अधिकार दिया तो मैं खुद घास खाऊंगा, लेकिन सेना का बजट बढ़ा दूंगा. मैं अपने सेना प्रमुख को मेरे साथ बैठने और निर्णय लेने के लिए कहूंगा. अगर बजट 20 फीसदी है, तो मैं इसे 60 फीसदी कर दूंगा. अगर हम खुद ही एक-दूसरे का अपमान करते हैं, तो इससे हमारा ही नुकसान है."

यह भी पढ़ें- कोरोना संकट: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा- खाली स्टेडियम में खेलना बिना दुल्हन के शादी जैसा

यह पहली बार नहीं है जब अख्तर ने सेना का सम्मान करने की बात कही है. इससे पहले, उन्होंने दावा किया था कि काउंटी क्रिकेट की लाखों रुपयों की करार को ठुकरा दिया था, क्योंकि वह 1999 के कारगिल युद्ध में भारत के खिलाफ लड़ना चाहते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड