शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखा- 'रनों का जोड़ है टूटेगा नहीं'
भारतीय टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. जी हां धवन ने जूनियर क्रिकेट के दौरान का एक फोटो रोहित शर्मा के साथ शेयर किया है.
भारतीय टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. जी हां धवन ने जूनियर क्रिकेट के दौरान का एक फोटो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ शेयर किया है. जिसपर लिखा हुआ है 'रनों का जोड़ है टूटेगा नहीं'. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भारतीय टीम को हर मैच में सधी हुई शुरुआत दिलाई है.
बता दें कि शिखर धवन ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 75 रन की पारी खेली. उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ 91 रन की भागीदारी की. लिहाजा भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से जीत लिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में 66 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. शिखर ने रोहित के साथ पहली विकेट के लिए 154 रन की भागीदारी की. भारत ने यह मैच 90 रन से जीता.
View this post on Instagram
Partners in crime! Jodi no.1. 💪👊🏏 #partnership #friends #cricket🏏 #teamindia🇮🇳
तीसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 49 ओवरों में 243 रन पर आउट किया और जीत का लक्ष्य 43 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता. अंबाती रायडू ने नाबाद 40 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 38 रन बनाए.
बता दें कि दोनों देशों के बीच चौथा वनडे 31 जनवरी को सीडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली को बचे हुए दोनों मैचों में विश्राम दिया गया है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. कोहली की जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभालेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

