Shane Watson On Travis Head: शेन वॉटसन ने ट्रैविस हेड और पैट कमिंस की जमकर की तारीफ, कहा- उसे आउट करना काफी मुश्किल

दो बार के विश्व कप विजेता शेन वॉटसन ने अहमदाबाद में मेजबान भारत पर ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप फाइनल में यादगार जीत के बाद ट्रैविस हेड और पैट कमिंस की प्रशंसा की है. अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया

ट्रैविस हेड (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 20 नवंबर: दो बार के विश्व कप विजेता शेन वॉटसन ने अहमदाबाद में मेजबान भारत पर ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप फाइनल में यादगार जीत के बाद ट्रैविस हेड और पैट कमिंस की प्रशंसा की है. अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. यह भी पढ़ें: Indian Cricket Team Schedule: आईसीसी विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल जारी, यहां जानें किन टीमों के साथ मुकाबला

इस जीत में ऑस्ट्रेलिया के हीरो रहे ट्रैविस हेड, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया है. हेड ने पहले रोहित शर्मा का शानदार कैच लपका और भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया. फिर, शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत पक्की की.

ऑस्ट्रेलिया के छठे क्रिकेट विश्व कप खिताब के बाद आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के नए एपिसोड में बोलते हुए वॉटसन ने शुरुआती बल्लेबाजों की निरंतर आक्रामकता की सराहना की.

वॉटसन ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेड एक शानदार बल्लेबाज हैं. वह खेल को आगे बढ़ाता है. एक बार जब वह अपनी लय हासिल कर लेता है, जैसा कि हमने लगभग 50 या 60 रनों के बाद देखा, तो उसे आउट करना काफी मुश्किल हो जाता है."

टूर्नामेंट की शुरुआत में दो हार के बाद कमिंस सवालों के घेरे में आ गए। लेकिन वॉटसन ने कमिंस की कप्तानी और रणनीति को सलाम किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें