बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर लगा 2 साल का प्रतिबंध, भारत दौरे पर नहीं आ पाएंगे
सटोरिये के पेशकश की जानकारी नहीं देने पर बांग्लादेश के टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब अल हसन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिससे वह तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे. शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है.
सटोरिये के पेशकश की जानकारी नहीं देने पर बांग्लादेश (Bangladesh) के टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिससे वह तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत (India) दौरे पर नहीं आ सकेंगे. शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है. आईसीसी के निर्देशों पर उन्हें टीम के अभ्यास से भी दूर रखा गया. भारत के खिलाफ श्रृंखला में तीन टी20 और दो टेस्ट खेले जाने हैं. शाकिब ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा ,‘‘जिस खेल से मुझे प्यार है, उससे निलंबत किये जाने से मैं काफी दुखी हूं लेकिन मैं अपनी सजा स्वीकार करता हूं. आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में खिलाड़ियों पर काफी निर्भर है. मैने सटोरिये की पेशकश की जानकारी नहीं देकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई.’’
वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे. दो साल पहले एक सटोरिये ने शाकिब को अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले पेशकश की थी जिसकी जानकारी उसने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा ईकाई को नहीं दी.
यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन की भारतीय दौरे से पहले बढ़ी मुश्किलें, ICC लगा सकती है बैन.
ICC: Shakib Al Hasan said, “I am extremely sad to have been banned from the game I love, but I completely accept my sanction for not reporting the approaches. ICC ACU is reliant on players to play a central part in fight against corruption&I didn’t do my duty in this instance." https://t.co/UCBmWLylTH
— ANI (@ANI) October 29, 2019
शाकिब की गैर मौजूदगी में मुशफिकर रहीम टेस्ट में और महमूदुल्लाह रियाद मुसद्दक टी20 में टीम की कप्तानी कर सकते हैं. शाकिब ने हाल ही में खिलाड़ियों की हड़ताल की अगुवाई की थी लेकिन बीसीबी द्वारा उनकी मांगों को मान लिये जाने के बाद हड़ताल वापिस ले ली गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

