पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने शनिवार यानि आज ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लोगों की मदद कर रहे थे, लेकिन वह अब खुद इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं.

शाहिद अफरीदी (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व ऑलराउंडर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने शनिवार यानि आज ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लोगों की मदद कर रहे थे, लेकिन वह अब खुद इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं.

शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था. मेरा परीक्षण नहीं हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजीटिव पाया गया हूं. शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें. इंशाअल्लाह...

यह भी पढ़ें- Pakistan Plane Crash: शाहिद अफरीदी ने दुर्घटनास्थल का किया मुआयना, देखें तस्वीर

बता दें कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में हैं. शाहिद अफरीदी के इस खुलासा के बाद फैन्स ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. खासकर पाकिस्तान के फैन्स ट्वीट कर उनके स्वास्थ के प्रति चिंता जता रहे हैं.

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 27 टेस्ट मैच खेलते हुए 48 इनिंग्स में 1716 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 398 वनडे मैच खेलते हुए 369 इनिंग्स में 8064 और 99 T20 मैच खेलते हुए 91 इनिंग्स में 1416 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- कश्मीर को लेकर शाहिद अफरीदी की टिप्पणी पर बरसे गौतम गंभीर

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 48, वनडे में 395 और T20 में 98 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स