शाहीद अफरीदी ने कहा- गौतम गंभीर एक बल्लेबाज के तौर पर पसंद, लेकिन इंसान के तौर पर उनमें काफी खामियां
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते. अफरीदी ने एक इंटरव्यू में जैनब अब्बास से कहा, "एक क्रिकेटर को तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है लेकिन एक इंसान के तौर पर, वह कई बार ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप सोचते तो कि जाने दो यार, उनके साथ कुछ समस्या है. उनके फिजियो ने हमेशा यह बताया है."
अफरीदी ने पैडी अप्टन की जीवनी में गंभीर पर लिखी टिप्पणी पर यह बात कही. अप्टन ने अपनी किताब में लिखा है, "मानिसक ²ढ़ता की बात करें तो, मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे कमजोर और मानसिक रूप से असुरक्षित इंसान थे."
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने कोरोना वायरस से संक्रमित शाहिद अफरीदी को लेकर दिया बड़ा बयान
गंभीर और अफरीदी ने कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेला है और मैदान पर एक दूसरे से भिड़े भी हैं. सोशल मीडिया पर भी आजकल दोनों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

