ICC Cricket World Cup 2019: शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम विश्व कप इलेवन टीम में सचिन तेंदुलकर और धोनी को नहीं दी जगह, देखें लिस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपनी ऑल टाइम विश्व कप इलेवन टीम के लिए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) व भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दिया है.

सचिन तेंदुलकर, शाहिद अफरीदी और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: File Photo)

ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपनी ऑल टाइम विश्व कप इलेवन टीम के लिए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) व भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दिया है. अफरीदी ने हलांकि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को अपनी टीम में जगह दिया है.

शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईद अनवर और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को चुना है. वहीं मध्यक्रम की कमान रिकी पोंटिंग, विराट कोहली और इंजमाम-उल-हक के उपर रखा है. ऑलराउंडर के तौर पर अफ्रीकी खिलाड़ी जैक्स कालिस को चुना है. तेज गेंदबाजी के लिए वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा और शोएब अख्तर को टीम में शामिल किया है, वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी शेन वॉर्न और सकलैन मुश्ताक के कंधो पर रखा है.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: ये बड़ा खिलाड़ी नहीं खेल सकेगा क्रिकेट का महाकुंभ, ड्रग्स है वजह

शाहिद अफरीदी की ऑल-टाइम वर्ल्ड कप XI टीम इस प्रकार है- सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम-उल-हक, जैक्स कालिस, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड