शाहिद अफरीदी का गौतम गंभीर को लेकर बेतुका बयान, कहा- बीजेपी नेता को इलाज की जरूरत

अफरीदी ने कहा, "भारत सरकार आम तौर पर हमारे लोगों को वीजा नहीं देती है, लेकिन मैं भारत से आने वाले हर किसी का पाकिस्तान में स्वागत करूंगा. हमारे लोगों और हमारी सरकार ने हमेशा भारतीयों का स्वागत किया है और गौतम के लिए मैं खुद वीजा की व्यवस्था करूंगा ताकि उसका इलाज यहां हो सके."

गौतम गंभीर और शहीद अफरीदी (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) अपनी आत्मकथा 'गेम चैंजर' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने अपनी आत्मकथा में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ हुए विवाद के बारे में लिखा. उन्होंने गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि उनका अपना कोई व्यक्तित्व नहीं है और उनमें बहुत ज्यादा एटिट्यूड है. अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा, "कुछ प्रतिस्पर्धा पर्सनल होती हैं, तो कुछ प्रोफेशनल. गंभीर का मामला दिलचस्प है. उनमें एटिट्यूड की समस्या है. गंभीर का कोई व्यक्तित्व नहीं है और क्रिकेट के खेल में उनका कोई चरित्र भी नहीं है. उनके पास कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं है, बस एटिट्यूड है."

अफरीदी ने लिखा, "कराची में हम ऐसे लोगों को सरयाल (जो हमेशा गुस्से में रहे) कहते हैं. मुझे खुश और सकारात्मक लोग पसंद हैं, यह मायने नहीं रखता कि आप कितने आक्रामक सह प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन आपको सकारात्मक होना चाहिए और गंभीर ऐसे नहीं थे."

यह भी पढ़े: राष्ट्रवाद को लेकर गौतम गंभीर और महबूबा मुफ्ती में हुई तीखी बहस, बीजेपी नेता ने ऐसे दिया करारा जवाब

राजनीति में उतर चुके गंभीर ने भी अफरीदी को शनिवार को जोरदार जवाब दिया था. गंभीर ने कहा, "शाहिद अफरीदी तुम बहुत मजाकिया हो। वैसे हम अभी भी पाकिस्तान के लोगों को इलाज कराने के लिए भारत का वीजा दे रहे हैं. मैं तुम्हें खुद मनोचिकित्सक के पास ले जाऊंगा."

गंभीर के बयान पर अब अफरीदी ने भी प्रतिक्रिया दी है. अफरीदी ने रविवार को कराची में अपनी किताब के अनावरण के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को कुछ समस्याएं हो सकती हैं. मैं अस्पतालों के साथ काम कर रहा हूं और मैं यहां उसका बहुत अच्छा इलाज करा सकता हूं." पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने गंभीर को वीजा दिलाने की पेशकश भी की.

अफरीदी ने कहा, "भारत सरकार आम तौर पर हमारे लोगों को वीजा नहीं देती है, लेकिन मैं भारत से आने वाले हर किसी का पाकिस्तान में स्वागत करूंगा. हमारे लोगों और हमारी सरकार ने हमेशा भारतीयों का स्वागत किया है और गौतम के लिए मैं खुद वीजा की व्यवस्था करूंगा ताकि उसका इलाज यहां हो सके."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\