क्रिकेट

झारखंड के शाहबाज नदीम ने लिस्ट ए क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का विश्व रिकार्ड तोडा

झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने गुरुवार को यहां विजय हजारे ट्राफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए 10 रन पर आठ विकेट चटकाकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का दो दशक पुराना विश्व रिकार्ड तोड़ा.

झारखंड के शाहबाज नदीम ने लिस्ट ए क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का विश्व रिकार्ड तोडा
शाहबाज नदीम (Photo Credit - PTI)

चेन्नई: झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने गुरुवार को यहां विजय हजारे ट्राफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए 10 रन पर आठ विकेट चटकाकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का दो दशक पुराना विश्व रिकार्ड तोड़ा.

भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे बायें हाथ के स्पिनर नदीम की उम्दा गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम 28 .3 ओवर में 73 रन पर ढेर हो गई. नदीम ने 10 ओवर में चार मेडन फेंकते हुए 10 रन देकर आठ विकेट हासिल किए.

लिस्ट ए क्रिकेट में इससे पहले का विश्व रिकार्ड भी भारत के ही बायें हाथ के स्पिनर राहुल संघवी के नाम था जिन्होंने 1997-98 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए 15 रन देकर आठ विकेट चटकाए थे. संघवी भारत की ओर से एकमात्र टेस्ट 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).