SL vs BAN 1st Test 2025 Day 2 Scorecard, Stumps: दूसरे दिन का खेल ख़त्म, बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर बनाए 484 रन; श्रीलंकाई गेंदबाजों ने की वापसी, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

आज दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद ज्यादा खेल नहीं हो सका क्योकि बारिश ने बाधा डाल दिया. वही, चाय ब्रेक तक के बाद भी खेल संभव नहीं हो सका हैं जिसके कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया, दूसरे दिन के दूसरे सत्र तक टीम का स्कोर 423/4 तक पहुंच गया है. अनुभवी बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम 159 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं और उनके साथ विकेटकीपर लिटन दास 61 रन बनाकर नाबाद हैं.

Sri Lanka vs Bangladesh(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला मुकाबला 17 जून(मंगलवार) से गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 292 रन बनाए थे. उसके आगे आज दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद ज्यादा खेल नहीं हो सका क्योकि बारिश ने बाधा डाल दिया. वही, दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश की टीम ने 151 ओवर में 9 विकेट खोकर 484 रन बना लिए हैं. बारिश से बाधित दूसरे दिन का खेल, चाय ब्रेक तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर बनाए 423 रन; श्रीलंका को विकेट की तलाश, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को बल्लेबाज़ों ने बखूबी साबित किया, खासकर मोमिनुल हक ने जबरदस्त धैर्य के साथ 148 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। हालांकि शुरुआत में टीम ने जल्द ही 3 विकेट खो दिए थे, लेकिन फिर शंतो (163 रन) और मोमिनुल के बीच 264 रनों की साझेदारी ने पारी को संवार दिया. इस साझेदारी ने श्रीलंका के गेंदबाजों को थका डाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

श्रीलंकाई गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ी. थरिंडु रत्नायाके ने सबसे लंबा स्पैल फेंका और 49.2 ओवर में 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, हालांकि उन्होंने 196 रन लुटाए. वहीं असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट झटके, जबकि मिलान रत्नायाके को भी 3 सफलताएं मिलीं. अनुभवी प्रभात जयसूर्या ने 48 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इन हालात में यह साफ दिखा कि श्रीलंका की गेंदबाजी मोमिनुल और शंतो जैसे टिकाऊ बल्लेबाजों के सामने बेअसर रही. वहीं विकेटकीपर लिटन दास और ऑलराउंडर मीराज ज्यादा योगदान नहीं दे सके.

बांग्लादेश की रणनीति साफ थी. लंबी बल्लेबाजी कर श्रीलंका पर दबाव बनाना और पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्ष को थकाना. स्टंप्स के समय हसन महमूद और नईम हसन नाबाद हैं और तीसरे दिन टीम 500 के पार जाने की कोशिश करेगी. श्रीलंका के लिए यह मैच अब भी खुला है, लेकिन उन्हें अपनी बल्लेबाजी में विशेष सतर्कता और संयम दिखाना होगा क्योंकि पिच अब धीरे-धीरे टर्न लेना शुरू कर रही है. मैच का तीसरा दिन निर्णायक हो सकता है, जहां यह तय होगा कि बांग्लादेश इस मैच पर पूरी तरह पकड़ बना पाता है या श्रीलंका वापसी करता है.

Share Now

Tags

ban vs sl bangladesh bangladesh national cricket team bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team match scorecard bangladesh vs sri lanka Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto Pathum Nissanka SL vs BAN SL vs BAN 1st Test SL vs BAN 1st Test Day 1 Scorecard SL vs BAN Day 1 Pitch Report SL vs BAN Day 1 Weather SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN दिन 1 पिच रिपोर्ट SL बनाम BAN दिन 1 मौसम SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट दिन 1 स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Stats tharindu rathnayake where to watch bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team where to watch sri lanka national cricket team vs bangladesh national cricket team Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल हुसैन शान्तो बांगलादेश बनाम श्रीलंका बांगलादेश वि श्रीलंका बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\