SCO vs NED 4th T20I Tri-Series 2025 Preview: स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स खेला जाएगा टी20 ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच स्कॉटलैंड टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 का चौथा मुकाबला 18 जून(बुधवार) को ग्लासगो के टिटवुड में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Preview: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच स्कॉटलैंड टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला(Scotland T20I Tri-Series)2025 का चौथा मुकाबला 18 जून(बुधवार) को ग्लासगो (Glasgow ) के टिटवुड(Titwood) में खेला जाएगा. नीदरलैंड अपना पिछला मुकाबला नेपाल के खिलाफ सुपर ओवर में जीत कर उतर रही हैं. जो काफी रोमांचक मुकाबला था क्योकि टाई होने के बाद तीन सुपर ओवर खेले गए. वही, स्कॉटलैंड नेपाल से हार कर उतर रही जिससे ऊपर एक साइकोलॉजिकल दबाव होगा. इस बीच स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड मैच के ड्रीम11 फैंटेसी टीम प्रेडिक्शन संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मैच में होगी काटें की टक्कर, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन
टी20 में नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स(SCO vs NED Head To Head Record):: नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में स्कॉटलैंड ने 8 बार जीत दर्ज की है, जबकि नीदरलैंड को 7 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच मुकाबले अक्सर कड़े और रोमांचक रहे हैं.
स्कॉटलैंड प्लेइंग 11: जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस्टोफर मैकब्राइड, माइकल लीस्क, लियाम नायलर, फिनले मैक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, मार्क वॉट, जैस्पर डेविडसन, सफयान शरीफ, जैक जार्विस
नीदरलैंड्स प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, जैच लायन कैचेट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामानुरु, नोआ क्रॉस, विक्रमजीत सिंह, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, बेन फ्लेचर, डैनियल डोरम
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

