Scotland vs Australia T20I Head To Head: कल स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, किसका पलड़ा भारी; यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 4 सितंबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है.

SCO vs AUS (Photo Credit: @CricketAus)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team T20  Head To Head: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 4 सितंबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. वहीं स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन हाथों में होगी. यह भी पढें: AUS vs SCO T20I Series 2024 Schedule & Squad: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम और स्क्वाड

बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला मैच भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा था और टूर्नामेंट से ऑस्ट्रलियाई टीम बाहर हो गई थी. दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे. मैच में सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुनसे ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए थे. जबकि ब्रैंडन मैकमुलेन 60 रन बनाए थे और कप्तान रिची बेरिंगटन नाबाद 42 रन बनाए थे.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. 181 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 59 रन और टिम डेविड ने नाबाद 24 रन बनाए. स्कॉटलैंड के लिए मार्क वॉट ने 34 रन देकर दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड की टीम अब तक टी20 में सिर्फ एक बार भिड़ी है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला गया था. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी. हालांकि स्कॉटलैंड की टीम टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकती हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड टी20आई सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम

पहला टी20आई: बुधवार, 4 सितंबर एडिनबर्ग में

दूसरा टी20आई: शुक्रवार, 6 सितंबर एडिनबर्ग में

तीसरा टी20आई: शनिवार, 7 सितंबर एडिनबर्ग में

नोट: सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड टी20आई सीरीज की टीमें

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, रिले मेरेडिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

स्कॉटलैंड की टीम: माइकल जोन्स, जॉर्ज मुन्से, रिची बेरिंगटन (कप्तान), ओली हेयर्स, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील, चार्ली कैसल, ब्रैडली करी, जैस्पर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, सफ्यान शरीफ, क्रिस सोल, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, मैथ्यू क्रॉस, चार्ली टियर

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े