क्रिकेट

Scotland vs Australia, 2nd T20I 1st Inning Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को दिया 197 रनों का लक्ष्य, जोश इंगलिस ने खेली 103 रन की आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन के कंधों पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श कर रहे हैं.

Scotland vs Australia, 2nd T20I 1st Inning Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को दिया 197 रनों का लक्ष्य, जोश इंगलिस ने खेली 103 रन की आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जोश इंगलिस (Photo Credits: Twitter)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd T20I Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है. स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक महज दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. Scotland vs Australia, 2nd T20I Live Toss Update: दूसरे टी20 मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ 80 रनों की पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 196 रन बनाई.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश इंगलिस ने सबसे ज्यादा 103 रनों की आतिशी पारी खेली. जोश इंगलिस ने महज 43 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया. इस पारी के दौरान जोश इंगलिस ने सात छक्के और सात चौके लगाए. जोश इंगलिस के अलावा कैमरून ग्रीन ने 32 रन बनाए. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैडली करी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. ब्रैडली करी के अलावा क्रिस्टोफर सोल ने एक विकेट लिए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

स्कॉटलैंड की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने हैं. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की टीम अपने खेल के स्तर में सुधार करने की पूरी कोशिश करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).