Scotland vs Australia, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 155 रनों का टारगेट, मैथ्यू क्रॉस और जॉर्ज मुन्से ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इससे पहले पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और 8 रन पर टीम को पहला झटका लगा. इसके बाद जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन ने मिलकर पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 50 रनों के पार पहुंचाया.
Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st T20I Scorecard Update: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में शाम साढ़े छह बजे से खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है. स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक महज 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. Scotland vs Australia, 1st T20I Live Score Update: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
इससे पहले पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और 8 रन पर टीम को पहला झटका लगा. इसके बाद जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन ने मिलकर पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 50 रनों के पार पहुंचाया. स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 154 रन बनाई. स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मुन्से ने सबसे ज्यादा 28 रनों की शानदार पारी खेली. जॉर्ज मुन्से के अलावा मैथ्यू क्रॉस ने 27 रन बनाए.
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
We finish our innings on 1️⃣5️⃣4️⃣-9️⃣ 🏴#FollowScotland | #SCOvAUS pic.twitter.com/FgVzFZuEmM
— Cricket Scotland (@CricketScotland) September 4, 2024
दूसरी तरफ जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया हैं. जेक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रैविस हेड पारी की शुरूआत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉन एबॉट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. शॉन एबॉट के अलावा जेवियर बार्टलेट और एडम ज़म्पा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि जेक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रैविस हेड पारी की शुरूआत किस अंदाज में करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

