Scotland vs Australia, 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान उतरी सकती हैं ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज डेविड वार्नर के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे. जेक फ्रेजर- मैकगर्क अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज कर सकते हैं. जेक फ्रेजर- मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया की टीम से 2 वनडे खेल चुके हैं. ऐसे में ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर- मैकगर्क पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में शाम साढ़े छह बजे से खेला जाएगा. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर होगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) करते नजर आएंगे. यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है. Scotland vs Australia, 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देगी स्कॉटलैंड, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के लिए मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ रिची बेरिंगटन के नेतृत्व में मेजबान टीम कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला है. टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया है. जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच की उम्मीद होगी. बता दें की स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीत कर आ रही है. हालांकि यह वन-डे इंटरनेशनल प्रारूप में है.

बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला मैच भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा था और टूर्नामेंट से ऑस्ट्रलियाई टीम बाहर हो गई थी. दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज डेविड वार्नर के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे. जेक फ्रेजर- मैकगर्क अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज कर सकते हैं. जेक फ्रेजर- मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया की टीम से 2 वनडे खेल चुके हैं. ऐसे में ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर- मैकगर्क पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

दूसरी तरफ, स्कॉटलैंड की टीम जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी. इसके बाद कप्तान रिची बेरिंगटन पर बल्लेबाजी क्रम की काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मार्क वॉट से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, सफयान शरीफ.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), सीन एबॉट, एडम जैम्पा, रिले मेरेडिथ, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड