Scotland vs Australia 1st T20 2024 Live Streaming In India: कल ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 4 सितंबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है.

AUS vs SCO (Photo Credit: @CricketScotland)

Australia National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team  1st T20I 2024 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 4 सितंबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. वहीं स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन हाथों में होगी. यह भी पढें: AUS vs SCO T20I Series 2024 Schedule & Squad: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम और स्क्वाड

बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला मैच भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा था और टूर्नामेंट से ऑस्ट्रलियाई टीम बाहर हो गई थी. दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे. मैच में सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुनसे ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए थे. जबकि ब्रैंडन मैकमुलेन 60 रन बनाए थे और कप्तान रिची बेरिंगटन नाबाद 42 रन बनाए थे.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. 181 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 59 रन और टिम डेविड ने नाबाद 24 रन बनाए. स्कॉटलैंड के लिए मार्क वॉट ने 34 रन देकर दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कितने बजे शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच पहला टी20 मैच कल यानी 4 सितंबर कोएडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07 बजे से शुरू होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच पहला टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में पहले टी20 मैच कायो और फॉक्सटेल पर लाइव देखा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड टी20आई सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम

पहला टी20आई: बुधवार, 4 सितंबर एडिनबर्ग में

दूसरा टी20आई: शुक्रवार, 6 सितंबर एडिनबर्ग में

तीसरा टी20आई: शनिवार, 7 सितंबर एडिनबर्ग में

नोट: सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड टी20आई सीरीज की टीमें

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, रिले मेरेडिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

स्कॉटलैंड की टीम: माइकल जोन्स, जॉर्ज मुन्से, रिची बेरिंगटन (कप्तान), ओली हेयर्स, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील, चार्ली कैसल, ब्रैडली करी, जैस्पर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, सफ्यान शरीफ, क्रिस सोल, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, मैथ्यू क्रॉस, चार्ली टियर

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट