क्रिकेट

SCO vs NEP, ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को 2 रन से हराया, माइकल जोन्स ने झटके 3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड ने बेहद रोमांचक मैच में नेपाल को सिर्फ 2 रनों से मात दी. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटलैंड ने कप्तान रिची बेरिंगटन के शतक और माइकल लिस्क की विस्फोटक पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 323 रन बनाए. जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में 321 रन पर ऑलआउट हो गई

SCO vs NEP, ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को 2 रन से हराया, माइकल जोन्स ने झटके 3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
Scotland (Photo: X/@CricketScotland)

Scotland National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2(ICC Cricket World Cup League Two) 2023-27 का 77वां मुकाबला 08 जून को  डंडी (Dundee) के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड (Forthill Cricket Ground) में खेला गया. स्कॉटलैंड ने बेहद रोमांचक मैच में नेपाल को सिर्फ 2 रनों से मात दी. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटलैंड ने कप्तान रिची बेरिंगटन के शतक और माइकल लिस्क की विस्फोटक पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 323 रन बनाए. जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में 321 रन पर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को दिया 324 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन और माइकल लीस्क ने की शानदार बल्लेबाजी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत धीमी रही लेकिन एक बार सेट होने के बाद चार्ली टियर (68 रन, 65 गेंद) और फिर कप्तान रिची बेरिंगटन ने मोर्चा संभाला. बेरिंगटन ने 114 गेंदों में 102 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अंत में माइकल लिस्क ने सिर्फ 62 गेंदों में नाबाद 96 रन ठोककर स्कोर को 323 तक पहुंचाया. नेपाल के लिए करण केसी ने 9 ओवर में 74 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं दिपेंद्र सिंह ऐरी ने 2 विकेट लेकर किफायती गेंदबाज़ी की.

नेपाल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार संघर्ष किया. भिम शार्की ने 85 गेंदों में 73 रन बनाए और मध्य क्रम में दिपेंद्र सिंह ऐरी ने 56 रन (51 गेंद) की उपयोगी पारी खेली. अंतिम ओवरों में सोमपाल कामी ने 44 गेंदों में 67 रन ठोककर मैच में जान फूंक दी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. स्कॉटलैंड के लिए मैकेंज़ी जोन्स ने 9 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि सफयान शरीफ और माइकल लिस्क ने 2-2 विकेट चटकाए. यह मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, लेकिन स्कॉटलैंड की सधी हुई गेंदबाज़ी और फील्डिंग के चलते नेपाल 2 रन से पीछे रह गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).