ईडनबर्ग वनडे : स्कॉटलैंड के हाथों इंग्लैंड की शर्मनाक हार, 6 रनों से जीत दर्ज की

केलम मेक्लॉड (नाबाद 140) की शतकीय पारी और मार्क वॉट (3/55) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर स्कॉटलैंड ने ग्रेंज क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए एकमात्र वनडे मैच में इंग्लैंड को छह रनों से हरा दिया.

(Photo: @englandcricket/Twitter)

ईडनबर्ग: केलम मेक्लॉड (नाबाद 140) की शतकीय पारी और मार्क वॉट (3/55) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर स्कॉटलैंड ने ग्रेंज क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए एकमात्र वनडे मैच में इंग्लैंड को छह रनों से हरा दिया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 371 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य हासिल करने से केवल छह रन पीछे रह गई. उसकी पारी 365 रनों पर समाप्त हो गई.

स्कॉटलैंड के लिए केलम के अलावा, मैथ्यू क्रॉस (48) और कप्तान केल कोएट्जर (58) ने भी अहम भूमिका निभाई. दोनों ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी.

इसके अलावा, जॉर्ज मुनसे ने भी 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. रिची बेरिंगटन ने 39 रनों का अहम योगदान दिया.

इंग्लैंड के लिए इस पारी में लियाम प्लंकट और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए, वहीं मार्क वुड को एक सफलता हाथ लगी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने भी जेसन रॉय (34) और जॉनी बेयरस्टॉ (105) की शतकीय पारी के दम पर पहले विकेट के लिए 129 रनों का स्कोर खड़ा किया और टीम को मजबूत शुरुआत दी.

इसके बाद, एलेक्स हेल्स (52) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. मोईन अली ने 46 और प्लंकट ने 47 रनों का अहम योगदान दिया, लेकिन टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत से मिली लय को कायम नहीं रख पाए और टीम 365 रनों पर ही ऑल आउट होते हुए केवल छह रनों से हार गई.

स्कॉटलैंड के लिए वॉट के अलावा, एलेसदेर इवांस और रिची बेरिंगटन ने दो-दो विकेट लिए, वहीं सेफयान शारिफ को एक सफलता मिली. इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल राशिद रन आउट हुए.

स्कॉटलैंड के खिलाड़ी केलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Stats And Preview: नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड