आईपीएल से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र प्रीमियर लीग में करेंगे शिरकत
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) आगामी 14 मई से शुरू होने वाली सौराष्ट्र प्रीमियर लीग (Saurashtra Premier League) में खेलेंगे. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस पहली लीग में पांच टीमें भाग लेंगी.
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) आगामी 14 मई से शुरू होने वाली सौराष्ट्र प्रीमियर लीग (Saurashtra Premier League) में खेलेंगे. राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस पहली लीग में पांच टीमें भाग लेंगी. पुजारा लीग में किस टीम के लिए खेलेंगे, इसका फैसला गुरुवार को लिया जाएगा.
एसपीएल में भाग लेने वाली टीमों में सोरथ लायंस, जलावद रॉयल्स, हालर हीरोज, गोहिलवाड ग्लेड्रिएटर्स अैर कछ वारियर्स की टीमें शामिल हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 मई को खेला जाएगा.
पुजारा ने इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ तीन साल का करार कर रखा है और इस सीजन भी यॉर्कशायर टीम के लिए खेलेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

