क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? नॉर्थम्प्टन में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज के बीच सातवें मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. मैच के दौरान उनके गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर रन भी लुटाए. अब उनकी नज़र अपने अभियान की पहली जीत पर है, ताकि टूर्नामेंट में लय हासिल की जा सके. वहीं वेस्टइंडीज चैंपियंस इस मैच में ज़बरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? नॉर्थम्प्टन में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज के बीच सातवें मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स

Australia Champions vs West Indies Champions, 7th Match Watch World Championship of Legends 2025 Satta Bazar Favourite Team: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) का सातवां मुकाबला आज यानी 23 जुलाई को मैच ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस के बीच में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थम्प्टन (Northampton) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया अपने पहले पूरे मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में दम दिखाना चाहेगा, जबकि वेस्टइंडीज अपने पिछले रोमांचक जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की अगुवाई ब्रेट ली (Brett Lee) कर रहे हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज चैंपियंस की कमान क्रिस गेल (Chris Gayle) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: Australia Champions vs West Indies Champions, 7th Match WCL 2025 Pitch Report And Weather Update: नॉर्थम्प्टन में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या वेस्टइंडीज के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें काउंटी ग्राउंडकी पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. मैच के दौरान उनके गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर रन भी लुटाए. अब उनकी नज़र अपने अभियान की पहली जीत पर है, ताकि टूर्नामेंट में लय हासिल की जा सके. वहीं वेस्टइंडीज चैंपियंस इस मैच में ज़बरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे. पिछले मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड को 9 रन से हराया था. इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स, जिन्होंने पांच विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी. अब कैरेबियाई दिग्गज इस जीत को आगे बढ़ाना चाहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस (AUS vs WI) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्ट इंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).