Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डबलिन में आयरलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने महज 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फिलिप साल्ट ने 46 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए. दोनों टीम लगभग तीन साल के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी.

आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज यानी 21 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डबलिन (Dublin) के द विलेज (The Village) में भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबलों को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, आयरलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जेकब बेथेल (Jacob Bethell) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहें हैं. यह भी पढें: Pakistan Women vs South Africa Women, 2nd ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का हाल

पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जेकब बेथेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए. आयरलैंड की तरफ से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हैरी टेक्टर ने 36 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने महज 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फिलिप साल्ट ने 46 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए.

दोनों टीम लगभग तीन साल के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी. हाल ही में इंग्लैंड की ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

इस सीरीज में भी इंग्लैंड अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. आयरलैंड भी इस घरेलू सीरीज में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड की टीम का फॉर्म कुछ खास नहीं है आयरलैंड पिछले पांच में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है. दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं. इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला बराबरी पर समाप्त की है और इससे पहले वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था.

आयरलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Ireland vs England T20I Head To Head Record)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक महज दो ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम बढ़त बनाना चाहेगी.

आयरलैंड बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IRE vs ENG Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IRE vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन आयरलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

Tags

Dublin Pitch Report Dublin Weather Update Eng vs Ire England National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Ire vs Eng Ire vs Eng 2nd T20I Highlights Ire vs Eng Highlights Ire vs Eng Pitch Report IRE vs ENG Satta Bazar IRE vs ENG Satta Bazar Rate Ire vs Eng T20 Stats Ireland vs England Ireland vs England 2nd T20I Match 2025 Video Highlights Ireland vs England 2nd T20I Match Highlights Ireland vs England Highlights Ireland vs England Live Streaming In India Ireland vs England Pitch Report Ireland vs England Weather Update SATTA BAZAR The Village Pitch Report The Village Weather Update आयरलैंड बनाम इंगलैंड आयरलैंड बनाम इंग्लैंड आयरलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 आँकड़े आयरलैंड बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट आयरलैंड बनाम इंग्लैंड भारत में लाइव स्ट्रीमिंग आयरलैंड बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म आयरलैंड बनाम इंग्लैंड मौसम अपडेट आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम डबलिन पिच रिपोर्ट डबलिन वेदर अपडेट द विलेज पिच रिपोर्ट द विलेज वेदर अपडेट सट्टा बाजार

\